Photos : आदिवासी समुदाय की रैली को लेकर स्तब्ध हुआ कोलकाता, घंटों एक ही जगह खड़ी रही गाड़ियां

Updated:
विज्ञापन

रैली व सभा खत्म होने के बाद दोपहर दो बजे के बाद स्थिति में थोड़ा-थोड़ा सामान्य होते देखा जाने लगा. लोगों का कहना था कि लंबे इंतजार के बाद दोपहर को ट्रैफिक की स्थिति में सुधार होना शुरू तो हुआ लेकिन उसकी गति काफी धीमी रही.

विज्ञापन
undefined

 अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी समुदाय द्वारा निकाली गयी रैली के कारण शुक्रवार सुबह महानगर की अधिकतर सड़कें पूरी तरह से स्तब्ध हो गयीं. अधिकतर सड़कों पर सुबह से ही ट्रैफिक जाम होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
undefined

कहीं लोगों को अपनी कार में ट्रैफिक सामान्य होने की प्रतीक्षा में घंटों इंतजार करना पड़ा, तो कोई व्यक्ति ट्रैफिक सेवा सामान्य होने की आस में प्राइवेट बसों में लंबे समय तक खड़े रह गये. स्कूली छात्रों को भी इस दिन काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

undefined

ऑफिस पहुंचने में लोग काफी हैरानी होते रहे. हावड़ा ब्रिज से लेकर स्ट्रैंड रोड, एनएस रोड, धर्मतला, मौलाली, लेनिन सरणी, सेंट्रल एवेन्यू, रवींद्र सरणी एवं एपीसी रोड जैसी व्यस्ततम सड़कों पर घंटों वाहनों की लंबी कतारें लगी दिखी.

undefined

लंबे इंतजार के बाद बसों को रेंगते हुए देखा गया. अपनी गाड़ियों में लोगों को स्थिति के सामान्य होने के इंतजार में लंबा इंतजार करना पड़ा.बताया जा रहा है कि आदिवासी समुदाय के लोग शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर कोलकाता में एक रैली का आयोजन किये थे.

undefined

इसे लेकर राज्य के प्रत्येक जिलों से शुक्रवार सुबह से ही आदिवासियों ने कोलकाता की ओर मार्च करना शुरू किया था. इस रैली की वजह से एक के बाद एक गाड़ियों की लंबी कतारें सड़कों पर जमने लगी. ट्रैफिक जाम की स्थिति इतनी थी कि अपनी कार में इंतजार करते-करते लोगों को पलकें झपकाते हुए भी देखा गया.

undefined

आम लोगों ने शिकायत की कि जुलूस की जानकारी पहले से होने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक जाम की स्थिति से निबटने के लिए कोई ठोस तैयारी नहीं की. इसीलिए उन्हें ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola