Gorakhpur Urban Assembly Chunav: 1989 से इस सीट पर नहीं हारी बीजेपी, इस बार सीएम योगी चुनावी मैदान में

Gorakhpur Urban Assembly Chunav: गोरखपुर शहर सीट से वर्तमान में बीजेपी के राधा मोहन दास अग्रवाल विधायक हैं. उन्होंने 2017 में कांग्रेस के राणा राहुल सिंह को 60 हजार 730 मतों से हराया था.
Gorakhpur Urban Vidhan Sabha Chunav: गोरखपुर शहर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में आती है. इस सीट से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राधामोहन दास अग्रवाल विधायक हैं. उन्होंने कांग्रेस के राणा राहुल सिंह को 60 हजार 730 मतों से हराया. इस बार इस सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव मैदान में है, जिससे इस सीट पर सभी की नजरें टिक गई हैं. गोरखपुर शहर सीट पर तीन मार्च को मतदान होना है. मतगणना 10 मार्च को होगी.
-
2017- राधा मोहन दास अग्रवाल – बीजेपी
-
2012- राधा मोहन दास अग्रवाल – बीजेपी
-
2007- राधा मोहन दास अग्रवाल – बीजेपी
-
2002- राधा मोहन दास अग्रवाल – अखिल भारतीय हिंदू महासभा
-
1989, 1991, 1993, 1996- शिव प्रताप शुक्ला- बीजेपी
Also Read: UP Election 2022: गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी लड़ेंगे चुनाव, राधामोहन दास अग्रवाल का क्या होगा?
गोरखपुर शहर सीट से मौजूदा समय में बीजेपी के राधा मोहन दास अग्रवाल विधायक हैं. उनकी उम्र 65 साल है. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है.
Also Read: UP Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ का पहले से ही गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ना तय था, BJP ने दिए थे संकेत
-
कुल मतदाता- 4,63,923
-
पुरुष- 2,47, 894
-
महिला- 2,15,949
-
अन्य- 80
-
बेरोजगारी
-
विकास
-
महंगाई
-
कानून व्यवस्था
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




