KKBKKJ BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी सलमान खान की फिल्म, 100 करोड़ के लिए करनी होगी इतनी कमाई

KKBKKJ BO Collection Day 5: सलमान खान की मोसेट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ती जा रही है. पांचवे दिन मूवी ने महज 6.5 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 84.84 करोड़ हो गया. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी.
KKBKKJ BO Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ फैंस को ईदी दी? फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी ज्यादा क्रेज दिखा. हालांकि अब सिनेमाघरों में दर्शक न के बराबर दिख रहे हैं. धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म सुस्त होती जा रही है. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, भूमिका चावला, भाग्यश्री, शहनाज गिल, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं. अब फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जबकि पांच दिनों की कमाई घटकर 6.5 करोड़ रुपये रह गई. किसी का भाई किसी की जान ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं रविवार को ये 26 करोड़ बटोरने में सफल रहा. इसके क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियां मिली थी. फिल्म का कुल कलेक्शन अब 84.84 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि ऑफिशियल आंकड़े आने के बाद इसके कलेक्शन में कुछ अंतर मिल सकता है. रांची, पटना जैसे शहरों में तो न के बराबर ऑडियंस हैं.
फिल्म ने शहनाज गिल और पलक तिवारी दोनों के बॉलीवुड डेब्यू को चिह्नित किया. 8 साल की उम्र में सलमान से मिलने के बाद उनके साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, पलक ने एक इंटरव्यू में कहा था, “सलमान खान सर के साथ काम करना मेरा सपना सच होने जैसा था. मैं बचपन से उनकी फैन रही हूं…इसलिए ‘किसी का भाई किसी की जान’ हमेशा खास रहेगा. वह सेट पर आते, मजाक करते और हम सभी को सहज महसूस कराते. उन्होंने हमेशा हमारी मदद की. हम सब साथ बैठते और खाना खाते. मैं सेट पर सर के साथ बिताए समय को हमेशा याद रखूंगी.
Also Read: Bholaa फिल्म में अजय देवगन ने निभाया था डबल रोल… नहीं कर पा रहे यकीन तो अभी देखें ये PHOTO
भूमिका चावला भी सलमान के साथ उनकी फिल्म तेरे नाम के 20 साल बाद फिर से पर्दे पर आई हैं. उन्हें फिल्म में वेंकटेश के साथ कास्ट किया गया है और उन्होंने पीटीआई से कहा, “इस बार मुझे वेंकी सर के साथ जोड़ा गया है और यह अच्छा है, लेकिन हम सभी सेट पर एक साथ थे. इसलिए, मैंने पूरी प्रक्रिया का आनंद लिया … इसके अलावा भाग्यश्री भी फिल्म का हिस्सा रही हैं. उन्होंने भाईजान संग मैंने प्यार किया के सीन को रीक्रिएट किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










