लिएंडर पेस संग कॉफी शॉप के बाहर दिखीं किम शर्मा, फैंस ने पूछा- मैम गुस्से में क्यों हैं?

किम शर्मा और लिएंडर पेस तब से सुर्खियों में हैं जब से उन्होंने अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. अब हाल ही में उन्हें बांद्रा स्थित फेमस कॉफी शॉप स्टारबक्स के बाहर पैपराज़ी ने क्लिक किया गया.
किम शर्मा और लिएंडर पेस तब से सुर्खियों में हैं जब से उन्होंने अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. अब हाल ही में उन्हें बांद्रा स्थित फेमस कॉफी शॉप स्टारबक्स के बाहर पैपराज़ी ने क्लिक किया गया. लेकिन इस दौरान पैपराजी को देखकर किम शर्मा ने ऐसा रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में किम और लिएंडर को कैफे के बाहर खड़े होकर अपने दोस्त से बात करते हुए देख सकते हैं. किम को ब्लैक कलर के टॉप और व्हाइट पैंट में देखा जा सकता है, जबकि टेनिस के दिग्गज को अपने स्पोर्टी लुक में एक मल्टीकलर टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शू के साथ शॉर्ट्स पहने देखा जा सकता है. किम ने पपराज़ी को नोटिस किया और तुरंत उनकी ओर इशारा किया.
https://www.instagram.com/p/CZrvIOoAa_I/
इसके तुरंत बाद किम अपने दोस्त को अलविदा कहती हैं और अपनी कार की तरफ जाती हैं. वहीं एक सज्जन की तरह लिएंडर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कार का दरवाजा खोलते हैं और फिर दोनों कार में बैठकर निकल जाते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए विरल भयानी ने लिखा, “किम शर्मा और लिएंडर पेस आज रात बांद्रा के एक कैफे में नजर आए.” पेज ने वीडियो के साथ जाने के लिए एक रोमांटिक गाने का इस्तेमाल किया.
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, मैम इतने गुस्से में क्यों हैं? एक और यूजर ने लिखा, मैं सुनना चाहता हूं कि वो क्या कह रही हैं. एक और यूजर ने लिखा, भला आपके कैमरे से कहां कोई बच सका है. एक और यूजर ने लिखा, लगता है सोशल मीडिया पहली बार देखा है दीदी ने.
किम शर्मा, हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस के साथ डिज्नीलैंड घूमने गई थी. वहां से एक्ट्रेस ने कई सारी तसवीरें शेयर की थी. हर फोटो में वो काफी मस्ती करते हुए दिखी थी. एक्ट्रेस लिएंडर केस साथ कभी आइसक्रीम खाते तो कभी फोटोशूट करवाते दिखी थी. उनकी फोटो काफी वायरल हुई थी. इसके अलावा किम ने बहामास में जन्मदिन मनाया था जहां लिएंडर उनके साथ थे.
Also Read: अक्षय कुमार संग अनबन की खबरों पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले – बस एक गलतफहमी थी
मोहब्बतें फेम किम शर्मा अपनी ट्रैवल तस्वीरों के लिए इंस्टाग्राम फैमिली के बीच काफी मशहूर हैं. उन्हें पद्मश्री लालू प्रसाद यादव, कुड़ियों का है जमाना, मनी है तो हनी है, ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी और अन्य फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है. उन्हें आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर साल 2010 में यागम में सोफी के रूप में देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




