Khesari lal yadav का 'मंदिरिया लगे आवा' गाना हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा रहा गर्दा, देखें VIDEO

Khesari lal yadav: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का नया गाना 'मंदिरिया लगे आवा' रिलीज कर दिया गया है. यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर गर्दा मचा रहा है.
भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) अपनी फिल्मों और गानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. उनका हर एक गाना सोशल मीडिया पर गर्दा मचाता है. उनके गाने को फैंस काफी पसंद भी करते हैं. हाल ही में नवरात्रि को देखते हुए खेसारी लाल का और नया गाना रिलीज किया गया है. यह गाना भी धूम मचा रहा हैं.
खेसारी लाल के गाने का नाम ‘मंदिरिया लगे आवा’ (Mandiriya Lage Aawa) है. यह गाना भक्तिमय गाना है, जिसे फैंस जमकर सुन रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं. इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं.
भोजपुरी गाना ‘मंदिरिया लगे आवा’ सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल (youtube channel) पर जारी किया गया है. यह गाना रिलीज होने के कुछ घंटों में ही करीब 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 42 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. इस गाने को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं.
Also Read: परिणीति चोपड़ा समंदर के बीच बिताएंगी 7 दिन, स्कूबा डाइविंग का लेंगी मजा
गाना ‘मंदिरिया लगे आवा’ एक भक्तिमय गाना है, जो विशेषकर नवरात्रि को लेकर बनाया गया है. यह वीडिया एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta) और खेसारी पर ही फिल्माया गया है. इस गाने के लिरिक्स यादव मुकेश ने लिखे हैं. वहीं रौशन हेगड़े ने इस गाने को कंपोज किया है, वहीं खेसारी लाल ने खुद इसे गाया है.
आपको बता दें कि खेसारी पहले भी कई म्यूजिक एल्बम में नजर आए हैं. वहीं रक्षा का तीसरा म्यूजिक वीडियो है. इससे पहले वो खेसारी के साथ ‘दरद उठेला’ और ‘चुनरिया ले ली’ जैसे गानों में नजर आ चुकी हैं. वीडियो सॉन्ग्स के अलावा वो प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म ‘कमांडो अर्जुन’ में भी नजर आ चुकी हैं.
Also Read: Thalaivii: कंगना रनौत की Weight Loss जर्नी रही बेहद मुश्किल, कहा- परमानेंट स्ट्रेच मार्क्स आ गए
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




