Khatron Ke Khiladi 13: केपटाउन में अंजलि आनंद ने Soundous Moufakir को दिया श्राप! एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 May 2023 2:41 PM
अरिजीत तनेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में अंजलि आंनद को अरिजीत पकड़े हुए दिख रहे है. अंजलि, सौंदस मौफकीर को श्राप देती दिख रही है. इस फनी वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) की शूटिंग शुरू हो गई है और जल्द ही टीवी पर ये दस्तक देने वाला है. शो के कंटेस्टेंट्स शूटिंग के अलावा केपटाउन में खूब मस्ती कर रहे है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंजलि आंनद और सौंदस मौफकीर और अरिजीत तनेजा दिख रहे है. इसपर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे है.
अंजलि आनंद ने Soundous Moufakir को दिया श्राप!
अरिजीत तनेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के कैप्शन में अरिजीत लिखते है, वातावरण की मांग है ये. वीडियो में अंजलि आंनद को अरिजीत पकड़े हुए दिख रहे है. अंजलि, सौंदस मौफकीर को श्राप देती दिख रही है. वो ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का डायलॉग कह रही है. अंजलि, सौंदस से कहती है, ‘कीड़े पड़ें तुझे. मैं तुझे श्राप देती हूं.’
https://www.instagram.com/reel/CsvPP7axo1U/
सौंदस मौफकीर ने पूछा ये सवाल
अंजलि आंनद, सौंदस मौफकीर की बातें सुनकर रिएक्ट करते हुए पूछती है कि श्राप क्या है. इसपर अरिजीत कहते है, श्राप का मतलब कर्स है. इसपर सौंदस फिर कहती है, प्लीज मुझे कर्स ना करो. जिसके बाद अंजलि उससे कहती है, ‘दफा हो जा.’ वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, क्या फनी वीडियो है. एक यूजर ने लिखा, नाइस वन. कई यूजर्स इसपर हंसने वाला इमोजी बना रहे है.
जानें कब से शुरू होगा शो
सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 13 को आप जुलाई के मिड से देख सकते है. ये कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा. हर शनिवार-रविवार को रात 9:30 बजे ये देगा. हालांकि मेकर्स ने इसपर कुछ नहीं कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










