KBC 14: बिहार के पूर्णिया की अंजलि घर लेकर गई 50 लाख रुपये, 75 लाख के इस सवाल पर फंसी, जानिए सही जवाब
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Nov 2022 2:22 PM
रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 में बिहार की अंजलि कुमारी हॉटसीट पर नजर आई. अंजलि के गेम से अमिताभ बच्चन काफी इम्प्रेस हो गए. अंजलि ने 75 लाख के सवाल पर गेम छोड़ने का फैसला किया.
Kaun Banega Crorepati 14: टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में जाने का सपना हर किसी का होता है. जब ये सपना किसी का पूरा होता है तो हॉटसीट पर जाते ही उस कंटेस्टेंट की आंखों से आंसू आने लगते है. लेटेस्ट एपिसोड में पूर्णिया की अंजलि कुमारी हॉटसीट पर नजर आई. अंजलि ने 75 लाख रुपये के सवाल पर पहुंचकर गेम क्विट कर दिया. चलिए बताते है आपको वो किस सवाल पर अटकी.
75 लाख रुपये के सवाल पर अंजलि ने छोड़ा गेम
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 14 में अंजलि कुमारी ने काफी अच्छा खेला. अंजलि अपने साथ 50 लाख रुपये जीतकर ले गई. उन्होंने 15वां सवाल 75 लाख रुपये के सवाल पर गेम क्विट कर दिया क्योंकि उन्हें सही जवाब नहीं आता था. उनकी सारी लाइफलाइन भी खत्म हो गई थी.
#KBC ke manch par agle hafte aayengi #AnjaliKumari aur #PoojaTripathy aur kayi saare prernadayak contestants.
Dekhiye #KaunBanegaCrorepati, Mon-Fri raat 9 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision par.#KBC2022 pic.twitter.com/nuEZDi3ICF
— sonytv (@SonyTV) October 29, 2022
इस सवाल पर फंसी अंजलि कुमारी
अजंलि कुमारी से अमिताभ बच्चन ने 75 लाख का ये सवाल पूछा था- किस मैच में ऑफिशियेट करके ‘के शंकर’ फीफा फुटबॉल विश्व कप में ऑफिशियेटकरने वाले पहले भारतीय बने थे. इसके चार ऑप्शन थे-
A. क्रोएशिया बनाम मेक्सिको
B. तुर्की बनाम कॉस्टा रिका
C. इटली बनाम इक्वाडोर
D. दक्षिण अफ्रीका बनाम पैराग्वे
सही जवाब है- क्रोएशिया बनाम मेक्सिको
Also Read: KBC 14: इस 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल में ही छिपा है जवाब, क्या आपको आता है इसका आसंर?
धनबाद के शुभम कुमार नजर आए थे केबीसी में
हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 14 में झारखंड धनबाद के निरसा के शुभम कुमार कश्यप आए थे. शुभम अपने साथ जीतकर 6 लाख 40 हजार ले गए थे. बता दें कि शुभम के माता-पिता बताते हैं कि वह बचपन से ही कौन बनेगा करोड़पति देखता था. अपने माता-पिता से अक्सर कहता था कि एक दिन वह अवश्य केबीसी की हॉट सीट पर बैठेगा.
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म
अमिताभ बच्चन सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आएंगे. फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और बोमन ईरानी हैं और ये 11 नवंबर को रिलीज हो रही है. पिछली बार बिग बी नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना के साथ गुडबॉय में दिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










