ePaper

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में ये गेस्ट लिस्ट होंगे शामिल, जानें नाम

Updated at : 13 Nov 2021 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में ये गेस्ट लिस्ट होंगे शामिल, जानें नाम

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की चर्चा इन-दिनों जोरो पर है. सूत्रों की मानें तो दोनों की शादी में कुछ सेलेब्स और क्लोज फ्रेंडस शामिल होंगे. इस लिस्ट में करण जौहर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम शामिल है.

विज्ञापन

katrina kaif and vicky kaushal wedding : कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की चर्चा इन-दिनों जोरो पर है. खबरों की मानें तो दोनों 7 या 8 दिसंबर को राजस्थान के मशहूर फोर्ट में रॉयल वेडिंग करने जा रहे हैं. दोनों ने शादी को लेकर आउटफिट भी डिसाइड कर लिया है. इस दोनों के मैनेजर तयारियों के लिए राजस्थान पहुंच चुके हैं. जहां गुपचुप तरीके से तैयारियां चल रही हैं.

अब खबर है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी को लेकर गेस्ट लिस्ट तैयार कर लिया है. दोनों शादी को प्राइवेट रखने के मुड में है, इसलिए किसी के घर अब तक कार्ड नहीं भेजा गया है. हालांकि दोनों स्टार्स ने अपने दोस्तों और करीबियों से 7-9 दिसंबर तक एकदम फ्री रहने के लिए कहा है.

https://www.instagram.com/p/CV-RHCzFjmd/

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी में कुछ सेलेब्स और क्लोड फ्रेंड्स ही मौजूद रहेंगे. दोनों की शादी पंजाबी स्टाइल में होगी. जिसमें हल्दी, मेहंदी की रस्मों को पूरा किया जाएगा. वहीं गेस्ट लिस्ट में करण जौहर, रोहित शेट्टी, अली अब्बास जफर, मिनी माथुर, कबीर खान, वरुण धवन और नताशा दलाल और सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी शामिल है

Also Read: Urfi Javed पीली साड़ी में कैटरीना कैफ को टक्कर देती आई नजर, टिप-टिप बरसा पानी पर दिखाया ग्लैमरस अंदाज

खबरें ऐसी भी है कि कैट की शादी में सलमान खान भी शामिल होंगे. हालांकि अभी कुछ भी दोनों की तरफ से अभी तक कुछ भी ऑफिशली कन्फर्म नहीं हुआ है. आपको बता दें कि एक वक्त था जब सलमान खान और कैटरीना कैफ एक दूसरे को डेट किया करते थे. हालांकि आज भी दोनों एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं.

सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में होगी शादी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसबंर के महीने में सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में रॉयल अंदाज में सात फेरे लेंगे. सूत्रों की मानें तो कैंट और विक्की ने कबीर खान के घर पर रोका सेरिमनी की. कटरीना, कबीर खान को अपना राखी भाई मानती हैं और उनके बेहद करीब हैं.

Also Read: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी राजस्थान के इस आलीशान होटल में होगी, वेडिंग डेट का भी हुआ खुलासा

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola