ePaper

बिहार में 32 साल की उम्र में युवक ने रचाई 12 शादी, खुद को बताता था कुंवारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 26 Jun 2022 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 32 साल की उम्र में युवक ने रचाई 12 शादी, खुद को बताता था कुंवारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में किशनगंज के युवक सिर्फ 32 साल की उम्र में 12 लड़कियों से शादी की है. यह युवक लड़कियों से शादी कर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था. पुलिस ने अब इसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

बिहार में एक ऐसा युवक है जिसने महज 32 वर्ष की उम्र में 12 शादियां की है. 12 पत्नी होने के बाद भी यह युवक खुद को कुंवारा बताता है. यह युवक लड़कियों से शादी करने के बाद उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था. कटिहार का रहने वाला यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. जिसके बाद पुलिस ने अब इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है.

खुद को बताता था कुंवारा

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगंज का रहने वाला शमशाद अपने आप को कुंवारा बता कर अब तक 12 शादियां कर चुका है. यह एक बार फिर से शादी करने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही अनगढ़ पुलिस ने इसे देह व्यापार कराने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी को किशनगंज के कोईडांगी गांव से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है की वर्ष 2015 में इस पर मामला दर्ज हुआ था तब से यह फरार चल रहा था.

किशनगंज का रहने वाला है युवक 

किशनगंज का रहने वाला शमशाद उर्फ मुनव्वर ने सिर्फ 32 वर्ष की उम्र में 12 शादियां कर डालीं. इस दौरान खास बात यह रही कि एक भी बेगम को दूसरे का पता नहीं चला. इस युवक ने शादी की नियत से एक नाबालिग लड़की अपहरण कर लिया था. जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि यह आरोपी कोचाधामन थाना क्षेत्र के अनारकली का रहने वाला है.

Also Read: डिप्टी सीएम आवास का राजीव नगर के लोगों ने किया घेराव, अपना घर बचाने की लड़ रहे हैं लड़ाई
शादी के बाद यूपी लेकर जाता था 

बताया जा रहा है की आरोपी लड़कियों को अपने जाल में फँसाकर शादी करता था जिसके बाद वह अपनी सभी पत्नी को यूपी ले जाया करता था. जहां वह अपनी बीवियों के जिस्म को सौदा करता था. इसी तरह हर एक पत्नी को बेचने के बाद वो अलग अलग इलाके में नई बेगम की तलाश करता था.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन