West Bengal: कालीघाट में ममता बनर्जी से मिले कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

कोलकाता एयरपोर्ट पर एचडी कुमारस्वामी ने लोकसभा सदस्य के रूप में राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने को भाजपा का राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया. उन्होंने कहा कि यह भाजपा का राजनीतिक बदला है और इसके जरिए वह विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाना चाहती है.
West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) के नेता एचडी कुमारस्वामी से शुक्रवार को कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास पर मुलाकात की. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार को महानगर पहुंचे. अपराह्न करीब 4:50 बजे कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचे और उनके साथ बैठक की. बैठक में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे.
कोलकाता एयरपोर्ट पर एचडी कुमारस्वामी ने लोकसभा सदस्य के रूप में राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने को भाजपा का राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया. उन्होंने कहा कि यह भाजपा का राजनीतिक बदला है और इसके जरिए वह विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाना चाहती है.
Also Read: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी : कांग्रेस और भाजपा विहीन मोर्चा बनाने में जुटीं ममता बनर्जी, आज पटनायक से मुलाकात
वहीं, ममता एवं एचडी कुमारस्वामी के बीच हुई बैठक के संबंध में बताया गया है कि दोनों नेताओं ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई एवं उसे हराने के तरीकों पर चर्चा की. तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से बताया कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (एस) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की.
तृणमूल नेताओं के अनुसार, गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक क्षेत्रीय शक्तियों के साथ विपक्षी एकता को मजबूत करने के पार्टी के प्रयासों का हिस्सा है. गौरतलब है कि एचडी कुमारस्वामी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उसी साल जनवरी में कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुलायी गयी विपक्षी दलों की बैठक में भाग लिया था.
Also Read: ‘अगर राहुल गांधी विपक्ष का चेहरा तो फायदा बीजेपी को’, ममता बनर्जी ने आम चुनाव 2023 को लेकर दिया बड़ा बयान
लोकसभा चुनाव-24 के पहले विपक्षी पार्टियों ने भाजपा को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है. विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के लिए तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पिछले एक सप्ताह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर देश के मौजूदा राजनीतिक हालात व अन्य मुद्दों पर चर्चा की. बता दें कि पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ बैठक की थी. गुरुवार को बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक एवं शुक्रवार को जनता दल (एस) के नेता एचडी कुमारस्वामी के साथ उनकी बैठक हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




