ePaper

करीना कपूर को समंदर किनारे आई तैमूर और जेह की याद, पूछा कहां है मेरा बेबी?

Updated at : 17 Sep 2021 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
करीना कपूर को समंदर किनारे आई तैमूर और जेह की याद, पूछा कहां है मेरा बेबी?

एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन-दिनों सीक्रेट वैकेशन पर है. इस वैकेशन से वह लगातार फैंस के लिए अपने फोटोज शेयर कर रही है. हाल ही में अभिनेत्री ने एक फोटो अपलोड की, जिसमें वह ब्रेकफास्ट एंजॉय करती नजर आ रही है. इस फोटो में करीना ने मजेदार कैप्शन डाला. उन्होंने लिखा, 'मेरा बच्चा कहां है?'

विज्ञापन

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली इन-दिनों अपने बच्चों के साथ वैकेशन इंजॉय कर रहे हैं. बीते दिनों मुबंई एयरपोर्ट पर करीना कपूर अपने फैमिली के साथ स्पॉट हुई थी. जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने हॉलीडे की कुछ तसवीरें भी शेयर की थी. पहली तसवीर में बेबो हैट पहने हुए नजर आ रही थी. वहीं, दूसरी फोटो में वह समंदर के व्यू को एन्जॉय करती दिखाई दी. हाल ही में करीना ने एक ओर फोटोशेयर की है, जिसमें वह अपने बेवी को खोजते हुए दिख रही है.

करीना कपूर खान ने बीच साइड पर ब्रेकफास्ट एंजॉय करती हुई फोटो इंस्टाग्रास पर शेयर की. जिसमें उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी दिया. उन्होंने लिखा है, ‘मेरा बच्चा कहां है?’ इस कैप्शन से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीना अपने दोनों बच्चों को ढूढ़ रही हैं.

undefined

बता दें कि अभिनेत्री ने अभी तक अपने वेकेशन की खूबसूरत लोकेशन के नाम का खुलासा नहीं किया है. पिछले महीने भी सैफ अली खान का जन्मदिन मनाने के लिए करीना मालदीव गई थी. उनके साथ तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान भी गए थे.

Also Read: करीना और सैफ के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट छोटे नवाब जेह, देखें PHOTOS

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में अआमिर खान के साथ साउथ सुपरस्टार नागा चेतान्या भी लीड रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा करीना कपूर ने एकता कपूर संग प्रोडक्शन के लिए हाथ मिलाया है. इन्होंने एकता संग फिल्म साइन की है.

वहीं सैफ अली खान की हाल ही में भूत पुलिस रिलीज हुई है. जिसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है. इसके अलावा वह आदिपुरष में नजर आएंगे. इस फिल्म में प्रभास और कृति सैनन भी है.

Also Read: निया शर्मा का ड्रीम होम है बेहद खुबसूरत, आप भी देखें घर का ऑल व्हाइट इंटीरियर

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola