ePaper

सामने आई Kareena Kapoor Khan के बेटे की पहली तस्वीर, जानिए नाना Randhir Kapoor ने फोटो शेयर कर क्यों किया उसे डिलीट

Updated at : 06 Apr 2021 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
सामने आई Kareena Kapoor Khan के बेटे की पहली तस्वीर, जानिए नाना Randhir Kapoor ने फोटो शेयर कर क्यों किया उसे  डिलीट

Kareena Kapoor Khan new born photo shared by her father Randhir Kapoor goes viral: करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया. फैंस को करीना के दूसरे बेटे की पहली झलक का बेसर्बी से इंतजार है, आपको बता दें करीना के पिता रणधीर कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने नाती की पहली तस्वीर शेयर की.

विज्ञापन

करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया. फैंस को करीना के दूसरे बेटे की पहली झलक का बेसर्बी से इंतजार है, आपको बता दें करीना के पिता रणधीर कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने नाती की पहली तस्वीर शेयर की. दिग्गज अभिनेता ने पहली तस्वीर शेयर करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का प्रयोग किया. रणधीर कपूर ने करीना के बड़े बेटे तैमूर और छोटे बेटे दोनों की तस्वीर एक साथ शेयर की. हालांकि एक्टर ने बाद में तस्वीर को डिलिट कर दिया.

https://www.instagram.com/p/CNStzJXM905/

सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तस्वीर

रणधीर कपूर ने बाद में भले ही अपने नाती की तस्वीर डिलिट कर दी, पर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर काफी वायरल हो रही है. फैंस करीना के दोनों बेटों की तस्वीर को देखकर काफी खुश हो रहे हैं. उन्हें उम्मीद है जल्द ही एक्ट्रेस भी अपने न्यू बॉर्न की फोटो शेयर करेंगी, साथ ही फैंस के बीच बच्चे का नाम भी साझा करेंगीं.

करीना ने शेयर की अपनी तस्वीर, की ये अपील

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक तस्वीर शेयर की है. एक्ट्रेस ने ओवरसाइज टी शर्ट पहन रखी है. करीना के टी शर्ट पर प्रोपेगेंडा लिख रखा है. तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘कोई प्रोपेगेंडा मत करो, केवल मास्क पहनों.’

https://www.instagram.com/p/CNR9iXFpy6c/

इन फिल्मों में दिखने वाली हैं करीना

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था. इस फिल्म में करीना कपूर ने इरफान खान के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. फिल्म में करीना कपूर ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था. आने वाले दिनों में करीना लाल सिंह चड्ढा में भी दिखने वाली हैं, जिसमें उनके साथ आमिर खान भी होंगे. इसके अलावा खबर है कि जल्द ही एक्ट्रेस वीरे दी वेडिंग 2 में भी दिखेंगी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola