Karan Johar Birthday Party: करण जौहर की बर्थडे पार्टी में इन बॉलीवुड सितारों ने लगाया चार चांद, VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2022 7:25 AM
Karan Johar Birthday Party: फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने 50वें बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी रखी. इस पार्टी की शोभा बॉलीवुड के टॉप सितारे बने. सलमान खान का डैपर लुक फैंस को क्रेजी कर देगा. इसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी शामिल हुए.
Karan Johar Birthday Party: करण जौहर 50 साल के हो गए हैं और उन्होंने अपना बर्थडे शानदार तरीके से मनाया. करण के बर्थडे पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स ने चार चांद लगाया. इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ- विक्की कौशल, ऋतिक रोशन-सबा आजाद, काजोल, मलाइका अरोड़ा, सैफ अली खान, गौरी खान, ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन, रोहित शेट्टी, फराह खान शामिल हुए. इसके अलावा भी कई अन्य सितारों ने पार्टी में शिरकत की. सबकी तसवीरें सोशल मीडिया पर आने शुरू हो गई है.
फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने 50वें बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी रखी. इस पार्टी की शोभा बॉलीवुड के टॉप सितारे बने. इसे मेगा-बैश में हर स्टार ने अपने ही तरीके से एंट्री लिया. सलमान खान का डैपर लुक फैंस को क्रेजी कर देगा. लेदर जैकेट के साथ स्टाइलिश ब्लू डेनिम जींस में वो काफी स्मार्ट लगे. पैपराजी को उन्होंने पोज भी दिया. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/Cd_t3bdq3HT/
करण जौहर के सुपर ग्रैंड पार्टी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी शामिल हुए. ऐश्वर्या शिमरी गोल्डन गाउन में एकदम स्टनिंग लगी. साथ ही उन्होंने इसे ब्लैक ब्लेज़र के साथ पेयर अप किया था, जो उनके लुक को और भी ज्यादा स्टनिंग बना रहा था. वहीं, इस पार्टी की शान ऋतिक रोशन भी बने. एक्टर अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ दिखे. दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए. उन्होंने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए.
https://www.instagram.com/p/Cd_npLJKlft/
https://www.instagram.com/p/Cd_melyq3gK/
स्टार-स्टडेड पार्टी में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ नजर पहुंचे. ब्लैक कलर की टी-शर्ट के साथ उन्होंने नीले कलर का ब्लेजर पहना था. साथ ही मैचिंग ट्राउज़र्स के साथ इसे पेयर अप किया था. नीतू कपूर स्टाइलिश व्हाइट पैंटसूट में काफी खूबसूरत लगी. एक्टर ने पैपराजी के सामने अपनी मां की फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ का प्रमोशन भी किया.
https://www.instagram.com/p/Cd_jhGkq-Da/
https://www.instagram.com/p/Cd_V0avqmka/
करण जौहर के भव्य पार्टी में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी दिखे. इसके अलावा रवीना टंडन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, आर्यन खान, वरुण धवन, करीना कपूर, कियारा आडवाणी, रानी मुखर्जी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, कृति सेनन, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, इब्राहिम अली खान, जाह्नवी कपूर, नव्या नंदा, सुजैन खान अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ दिखी.
https://www.instagram.com/p/Cd_fYqjq5uH/
https://www.instagram.com/p/Cd_hv_4Kr2t/
Also Read: करण जौहर के बर्थडे बैश में गौरी खान समेत इन स्टार्स ने मचाया धमाल, देखें पार्टी की इनसाइड PHOTOS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










