Kanpur News: कानपुर में जारी है जीका का कहर, कांशीराम बना Zika डेडिकेटेड हॉस्पिटल

Updated:
विज्ञापन

कानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने कांशीराम अस्पताल को जीका वायरस डेडिकेटेड अस्पताल बना दिया है.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर में शासन-प्रशासन की हर संभव कोशिश के बाद भी जीका वायरस के नए मामलों में कमी नहीं आ रही. इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने कांशीराम अस्पताल को डेडिकेटेड जीका अस्पताल बना दिया है. ऐसे में अब जीका के नए मामलों पर रोक के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

मरीजों के लिए 40 बेड आरक्षित

सीएमओ नेपाल सिंह ने बताया कि, इस अस्पताल में जीका के मरीजों के लिए 40 बेड आरक्षित हैं. सभी बेड पर मच्छरदानी की व्यवस्था की गई है. वार्ड को भी मच्छर रोधी बनाया गया है. इसके अलावा मरीजों के परिजनों और आसपास के लोगों को इससे बचाने के लिए फ़ांगिंग का संघन अभियान चलाया जा रहा है.

जीका के 13 और पॉजिटिव मामले

कानपुर शहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ नेपाल सिंह के अनुसार, शहर में कल यानी शनिवार को जीका वायरस के 13 और पॉजिटिव मामले सामने आए. हालांकि 31 लोग ठीक हो गए और उनका परीक्षण नकारात्मक रहा. फिलहाल, कानपुर में कुल 123 जीका पॉजिटिव केस हैं, जिनमें 37 नेगेटिव हो गए हैं, जबकि 86 एक्टिव केस हैं

रिपोर्ट- आयुष तिवारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola