ePaper

Sachin Vaze Case : फिर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं - ठीक से जांच हुई तो गिर जाएगी महाराष्‍ट्र सरकार

Updated at : 14 Mar 2021 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
Sachin Vaze Case : फिर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं - ठीक से जांच हुई तो गिर जाएगी महाराष्‍ट्र सरकार

kangana ranaut targets shiv sena and maharashtra government in sachin vaze case mumbai police bud : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बार महाराष्‍ट्र सरकार पर हमला बोला है. अभिनेत्री ने ट्वीट कर दावा किया है कि सच सामने आया तो ठाकरे सरकार गिर जाएगी.

विज्ञापन

Sachin Vaze Case : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बार महाराष्‍ट्र सरकार पर हमला बोला है. अभिनेत्री ने ट्वीट कर दावा किया है कि सच सामने आया तो ठाकरे सरकार गिर जाएगी. दरअसल देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी एसयूवी और धमकी का पत्र मिलने के मामले में जांच कर रही एनआईए ने मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया.

एक न्‍यूज चैनल के ट्वीट का रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा,’ मेरे एक्स-रे यहां बड़ी साजिश का पता लगा सकते हैं, शिवसेना द्वारा सत्ता में आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था, उन्होंने उन्हें वापस ले लिया, अगर ठीक से जांच की गई तो न केवल छिपे हुए कंकाल बाहर निकल जाएंगे, बल्कि महाराष्ट्र सरकार भी गिर जाएगी.’ इसके बाद एक्‍ट्रेस ने इस बात का भी डर जताया है उनपर और 200 एफआईआर की जाएगी. लेकिन वो इसके लिए तैयार हैं.

undefined

बता दें कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के पास विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी मिलने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया. वाजे, दक्षिण मुंबई में कंबाला हिल स्थित एजेंसी के दफ्तर में पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे.

Also Read: भाई की शादी में कंगना रनौत ने दोस्तों संग जमकर किया था डांस, एक्ट्रेस ने शेयर किया ये खास VIDEO

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि सचिन वाजे को रात 11 बजकर 50 मिनट पर एनआईए मामला आरसी/1/2021/एनआईए/एमयूएम में गिरफ्तार कर लिया गया. कार्माइकल रोड स्थित अंबानी के आवास के पास खड़ी एक एसयूवी (स्कॉर्पियो) में 25 फरवरी को जिलेटिन की कुछ छड़ें और एक धमकी भरा पत्र मिला था. एनआईए ने कहा कि वाजे को 25 फरवरी को विस्फोटकों से भरा वाहन खड़ा करने में भूमिका निभाने और इसमें संलिप्त रहने को लेकर गिरफ्तार किया गया.

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आनेवाली फिल्‍म ‘धाकड़’ और जयललिता की बायोपिक ‘थलैवी’ है. ‘धाकड़’ 1 अक्टूबर को रिलीज होगी. ये पहली महिला सुपरस्टार के नेतृत्व में बन रही हाई ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म होने जा ही है. कंगना फिल्म में एक एजेंट की भूमिका में नजर आने वाली हैं. वहीं ‘थलैवी’ 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola