बॉलीवुड की क्वीन कंगना ने कृषि कानून के समर्थकों को बताया 'देशभक्त', बोलीं - जो इस देश को टुकड़ों...

Kangana Ranaut on farmers protest : बॉलीवुड और कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाक बयानों को लेकर जानी जाती है. हाल ही में कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर कुछ ट्वीट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें कई सेलेब्स ने घेर लिया था. अब एक बार फिर से क्वीन कंगना ने कृषि कानून का विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने लेटेस्ट ट्वीट में कृषि कानून का समर्थन कर रहे लोगों को असली देशभक्त बता दिया है.
Kangana Ranaut on farmers protest : बॉलीवुड और कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाक बयानों को लेकर जानी जाती है. हाल ही में कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर कुछ ट्वीट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें कई सेलेब्स ने घेर लिया था. अब एक बार फिर से क्वीन कंगना ने कृषि कानून का विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने लेटेस्ट ट्वीट में कृषि कानून का समर्थन कर रहे लोगों को असली देशभक्त बता दिया है.
कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, ‘उन सभी को गुड मॉर्निंग जो अखंड भारत से प्यार करते हैं, जो इस देश को टुकड़ों में नहीं बांटना चाहते हैं. केवल उन लोगों को गुड मॉर्निंग जो कृषि कानून को समझते हैं और इसका समर्थन करते हैं. वो सभी असली देशभक्त हैं. किसानों के हितैषी हैं. धोखेबाजों से बचना जरूरी है.’
Good morning to only those who love Akhand Bharat and don’t want it to break in pieces,Good morning to only those who know and care to understand the consequences of farmers bill and genuinely support it they are the real desh Bhakts and well wishers of Farmers,beware of frauds. pic.twitter.com/oKBQzgVnBf
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 19, 2020
क्वीन कंगना का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, भारत बंद के दौरान कंगना ने सद्गुरू का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसपर लोगों ने खूब रिएक्ट किया था. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा था, ‘आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफानों की कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं.’
आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूँ तो तूफ़ानों कि कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज़ मरती है हर उम्मीद यहाँ, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी माँग लो, आजाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह क़िस्सा ही ख़त्म करते हैं 🙂 https://t.co/OXLfUWl1gb
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 8, 2020
गौरतलब है कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में शामिल हुई एक बुजुर्ग महिला को लेकर टिप्पणी की थी, जो ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आई था. इनमें से एक दिलजीत दोसांझ भी थे. दोनों के बीच सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ था. इसके अलावा मीका सिंह और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने भी एक्ट्रेस के बयान पर नाराजगी जताई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




