ePaper

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने की कंगना रनौत की तारीफ, एक्ट्रेस ने तसवीर शेयर कर यूं जताया आभार

Updated at : 19 Sep 2021 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने की कंगना रनौत की तारीफ, एक्ट्रेस ने तसवीर शेयर कर यूं जताया आभार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार (Shanta Kumar) ने हाल ही में कंगना रनौत की तारीफ करते हुए उन्हें एक पत्र भेजा है. कंगना ने प्रशंसकों से अपनी खुशी जाहिर करते हुए इस पत्र को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और उनका आभार जताया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इनदिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘थलाइवी’ (Thalaivii) की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं. फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों से समान रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्रशंसकों का आभार प्रकट कर रही हैं. हाल ही में ऐसी ही एक सराहना कंगना को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार (Shanta Kumar ) से मिली. कंगना ने प्रशंसकों से अपनी खुशी साझा करने के लिए सोशल मीडिया पर सहारा लिखा.

पत्र को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का विशेष पत्र…श्री शांता कुमार जी..एक राजनेता के जिंदगी पर आधारित फिल्म पर अब तक के सबसे महान राजनेताओं में से एक से मिलने वाला इस तरह का प्यार और प्रशंसा मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है. धन्यवाद सर.”

https://www.instagram.com/p/CT9jDa5MjKh/

कंगना ने पत्र की तसवीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, “क्या शिष्टाचार, क्या चरित्र, हिमाचल प्रदेश के सबसे महान सीएम में से एक, श्री शांता कुमार जी ने मेरे काम के लिए प्रशंसा का यह सुंदर पत्र भेजा, मेरी आँखों को नम कर दिया. ” बता दें कि, ‘थलाइवी’ में कंगना ने जे जयललिता की भूमिका निभाई थी जो एक भारतीय राजनीतिज्ञ और फिल्म अभिनेत्री थीं, जिन्होंने 1991 और 2016 के बीच चौदह सालों से ज्यादा समय तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया.

Also Read: इन स्टार्स ने रिएलिटी शो के लिए छोड़ा डेली सोप का साथ, मोहसिन खान भी कर सकते हैं बिग बॉस में इंट्री! PHOTOS

कंगना रनौत की आनेवाली फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म ‘धाकड़’ में दिखाई देंगी, जो एक जासूसी थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें वो एक एजेंट अग्नि नामक एक अधिकारी का किरदार निभायेंगी. अभिनेता अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी आगामी इस फिल्म का हिस्सा हैं. कंगना की झोली में ‘तेजस’ और ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ डिड्डा’ जैसी फिल्में भी हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में एक्ट्रेस कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में नजर आई थीं. इस दौरान उन्होंने थलाइवी से जुड़े कई किस्से साझा किये थे. बता दें कि कंगना रनौत अपनी फिल्मों के अपने बयानों के लिए भी जानी जाती हैं. वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola