ePaper

Sushant Singh Rajput death : मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत को भेजा समन, एक्‍ट्रेस के वकील ने कही ये बात

Updated at : 24 Jul 2020 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death : मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत को भेजा समन, एक्‍ट्रेस के वकील ने कही ये बात

kangana ranaut lawyer confirms mumbai police sent notice to actress : अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जल्‍द ही मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को अपना बयान दर्ज करा सकती है. कंगना के वकील ईशान सिंह ने भी ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की कि अभिनेत्री को उनके मुंबई स्थित आवास पर मुंबई पुलिस से नोटिस मिला है.

विज्ञापन

Kangana Ranaut lawyer confirms Mumbai Police : अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जल्‍द ही मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को अपना बयान दर्ज करा सकती है. कंगना के वकील ईशान सिंह ने भी ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की कि अभिनेत्री को उनके मुंबई स्थित आवास पर मुंबई पुलिस से नोटिस मिला है. उन्होंने अपनी ओर से जवाब दिया है जिसमें कहा गया है कि अभिनेत्री सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को न्याय दिलाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है.

कंगना रनौत कई बार व्‍यक्‍त कर चुकी हैं कि वह सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले की चल रही जांच में अपना बयान दर्ज करना चाहती हैं. पीटीआई के अनुसार मुंबई पुलिस जल्द ही अभिनेत्री का बयान दर्ज कर सकती हैं.

लॉ‍कडाउन की शुरुआत में ही कंगना रनौत अपने मनाली स्थित घर में चली गई थीं और पिछले कुछ महीनों से अपने परिवार के साथ वहां है. एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, कंगना के वकील ने मुंबई पुलिस को दिए अपने जवाब में कहा है कि कंगना अपना बयान दर्ज कराने के लिए इस स्थिति में मुंबई नहीं आ सकतीं, ऐसे में उन्हें उन सवालों को भेजा जाना चाहिए जिनका जवाब देना जरूरी है.

वकील एएचडी ने कथित तौर पर यह भी अनुरोध किया कि कंगना से पूछताछ के लिए एक अधिकारी को मनाली भेजा जाए या अभिनेत्री इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अपना बयान दर्ज करा सकती है. पिछले महीने मुम्बई में अपने अपार्टमेंट में सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित रूप से आत्महत्या कर लेने के बाद कंगना ने बॉलीवुड में कथित भाई-भतीजावाद और कार्टेल की कड़ी आलोचना की थी एवं आरोप लगाया कि सिंह इसी के शिकार थे.

Also Read: समीर सोनी बोले- ‘बॉलीवुड माफियाओं को भूल जाओ, मैं इस समय कंगना से डरा हुआ हूं’

पुलिस इस मामले में अब तक कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा, यशराज फिल्म्स के अध्यक्ष आदित्य चोपड़ा, वाईआरएफ के कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा और फिल्म आलोचक राजीव मसंद समेत कुछ बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है. इसके अलावा पुलिस ने हाल ही में लेखक और निर्देशक रूमी जाफरी से पूछताछ की है.

हाल ही में कंगना रनौत ने अपने पद्म श्री पुरस्कार को लौटाने की बात कही थी. अभिनेत्री ने कहा था कि वह अपना पद्म पुरस्‍कार लौटा देगी यदि वह सुशांत के निधन से संबंधित जांच में अपने बयानों को साबित नहीं कर पाई तो.’

Posted By : Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola