कंगना रनौत ने डेटिंग रूमर्स और मिस्ट्री मैन का हाथ थामने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सड़क पर एक साथ चलते हैं तो...

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को सैलून के बाहर एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया था, जहां वह उसके साथ हाथ में हाथ डाले घूमती नजर आईं. रूमर्स कपल ने इस दौरान पैपराजी को देखा और स्माइल करते हुए चले गए. अब एक्ट्रेस ने इसपर बात की.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हाल ही में अपने सैलून के बाहर एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया था, जहां वह उसके साथ हाथ में हाथ डाले घूमती नजर आईं. रूमर्स कपल ने इस दौरान पैपराजी को देखा और स्माइल करते हुए चले गए. जिसके बाद ये अफवाहें फैलने लगी कि दोनों ने दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई फैंस ने तो रिलेशनशिप में आने के लिए कंगना को बधाई भी दे डाली.

undefined

हालांकि अब आखिरकार कंगना रनौत ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह लड़का कौन है और वह उसके साथ रिश्ते में है या नहीं. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिस्ट्री मैन संग तसवीर साझा की.

undefined

कंगना ने बताया कि वह उसके साथ रिलेशनशिप में नहीं है. एक्ट्रेस ने लिखा, ”मुझे उस रहस्यमय आदमी के बारे में बहुत सारे कॉल और मैसेज मिल रहे हैं, जिसके साथ मैं अक्सर सैलून के बाहर घूमती हूं… पूरा फिल्मी/बॉलीवुड पैपराजी बात कर रहे हैं और अपने हिसाब से कुछ भी बोल रहे हैं.

undefined

कंगना रनौत ने लिखा, ”ठीक है, एक लड़का और एक लड़की सड़क पर एक साथ चल रहे हैं, न केवल रिलेशनशिप में तभी ऐसा हो सकता है, बल्कि एक भाई-बहन, ऑफिस में साथ काम करने वाले सहकर्मी, परिवार का कोई सदस्य दोस्त और भी हेयर स्टाइलिस्ट के साथ भी घूम सकते हैं.”

undefined

कंगना रनौत की इस बात से ये तो स्पष्ट हो गया कि एक्ट्रेस किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं, बल्कि वह सैलून के स्टाइलिस्ट के साथ कैजुअली चल रही थी.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार तेजस में देखा गया था और यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. अभिनेत्री अपनी अगली रिलीज इमरजेंसी के लिए तैयारी कर रही है, जो पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है.

undefined

यह फिल्म कंगना के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपना पूरा खजाना दांव पर लगा दिया है और अगर यह नहीं चली तो वह आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएंगी और उन्हें नए सिरे से फिल्म शुरू करनी पड़ेगी.

undefined

इसके अलावा, वह एक आगामी अखिल भारतीय मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में अभिनेता आर माधवन के साथ पुनर्मिलन की तैयारी कर रही हैं. विजय द्वारा निर्देशित, जिन्होंने फिल्म थलाइवी का भी निर्देशन किया था, बहुप्रतीक्षित थ्रिलर हिंदी और तमिल में द्विभाषी रिलीज के लिए तैयार है.

undefined

पिछले साल न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कंगना ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “हर चीज का एक समय होता है और अगर वह समय मेरी जिंदगी में आना है तो आएगा. मैं शादी करना चाहती हूं और अपना परिवार बसाना चाहती हूं… लेकिन, सही समय पर ऐसा होगा.”

Also Read: कंगना रनौत को मिल गया उनका हमसफर, मिस्ट्री मैन का हाथ थामे आई नजर, फैंस बोले- ऋतिक रोशन जैसा बॉयफ्रेंड…
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola