काजोल के लिए फैंस हुए परेशान, पूछा- अजय देवगन सर संग सब ठीक तो है...
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Jun 2023 8:38 PM
काजोल ने अपने फैंस को उस वक्त शॉक्ड कर दिया, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सभी वीडियोज को डिलीट कर दिया. साथ ही एक पोस्ट शेयर कर कहा कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं. फैंस उनसे पूछ रहे हैं, कि वो ठीक तो हैं ना.
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. उन्हें खुश मिजाज अंदाज के लिए जाना जाता है. हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपने एक पोस्ट से फैंस को हैरान कर दिया है. उन्होंने अनाउंस किया कि वो सोशल मीडिया पर से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हैं. उसने एक काले रंग की बैकग्राउंड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, “मैं अपने लाइफ में सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रही हूं”. यही नहीं एक्ट्रेस की सभी पोस्ट उनके इंस्टाग्राम फीड से गायब हो गए हैं.
काजोल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रही हैं. उन्हें अक्सर अपने पति अजय देवगन, बेटे युग और बेटी न्यासा संग फोटोज शेयर करते देखा जा सकता है. वह अपनी पुरानी फिल्मों के भी किस्से शेयर करती रहती हैं. हालांकि काजोल के अचानक यूं चले जाने से उनके फैंस काफी परेशान दिखे. एक यूजर ने लिखा, “हे काजोल आशा है कि तुम ठीक हो बेबी, तुम्हें बहुत सारा प्यार और हग भेज रही हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अजय देवगन सर के साथ सब ठीक तो है ना… टेक योर टाइम क्वीन, आशा है कि आप वहां ठीक होंगी.. हम हमेशा आपके लिए यहां रहेंगे, वी लव यू क्वीन. एक यूजर ने लिखा, “यह उनकी अगली ओटीटी सीरीज, द गुड वाइफ के लिए एक प्रमोशनल रणनीति है.”
https://www.instagram.com/p/CtRCCdCqGaQ/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CtQnXowNPk6/?hl=en
पिछले हफ्ते काजोल ने क्राइम थ्रिलर दुश्मन के 25 साल पूरे होने के बारे में पोस्ट किया था. फिल्म में एक्ट्रेस ने डबल रोल में थी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘दुश्मन को 25 साल… अब तक की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक, जिसके लिए मैंने हां कहा या फिर देखी भी, आप लोग भी और इस तरह के एक असहज विषय के साथ मुझे इतना सहज बनाने के लिए #पूजा भट्ट और #तनुजा चंद्रा को आज तक एक बड़ा धन्यवाद. यह अभी भी मेरे लिए इतनी असहज फिल्म है! #WomenRock #StillWorking #SanjayDutt #FabFilm.” वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही लस्ट स्टोरीज 2 में दिखाई देंगी. उनके पास द गुड वाइफ भी है, जो जुलियाना मार्गुलीज़ अभिनीत इसी नाम के यूएस शो का आधिकारिक भारतीय रीमेक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










