Jugjugg Jeeyo BO Collection Day 3: वरुण धवण की फिल्म ने वीकेंड में की बंपर कमाई, इतना हुआ कलेक्शन

Jugjugg Jeeyo box office collection day 3: कियारा आडवाणी और वरुण धवण की फिल्म जुग जुग जियो ने वीकेंड पर बंपर कमाई की है. फिल्म ने तीसरे दिन 15 करोड़ का बिजनेस किया है.
Jugjugg Jeeyo box office collection day 3: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म जुग जुग जियो (JugJugg Jeeyo) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी ज्यादा क्रेज है. जुग जुग जियो को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. बता दें कि इस फिल्म से नीतू कपूर ने सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की हैं.
राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म जुग जुग जियो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 9.28 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 12-12.25 करोड़ का बिजनेस किया. ये फिल्म अपनी नायाब कहानी और बेहतरीन डायलॉग की वजह से ऑडियंस को थियेटर तक खींचने में कामयाब रही. BoxOfficeIndia की एक रिपोर्ट के अनुसार, “जुगजुग जियो ने रविवार को लगभग 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 35 करोड़ हो गया है. हैरानी की बात यह है कि गुजरात, एमपी और राजस्थान की तुलना में मेट्रो शहरों में फिल्म का कलेक्शन काफी कम था.
https://www.instagram.com/p/CfRFYZAMorU/
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म रविवार को भी अच्छा बिजनेस करेगी. हालांकि फिल्म रिलीज के बाद ऑनलाइन लीक हो गई थी. मूवी को आप Tamilrockers, Movierulz जैसी अन्य पायरेसी साइटों पर एचडी प्रिंट में डाउनलोड कर सकते है.
Also Read: Jug Jugg Jeeyo Review: एंटरटेनमेंट से भरपूर वरुण धवन-कियारा आडवाणी की जुग जुग जियो, अनिल कपूर ने जीता दिल
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और मनीष पॉल हैं. वरुण सूद की फिल्म में एक कैमियो उपस्थिति है, जबकि प्राजक्ता कोली ने इसके साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है. यह वायकॉम18 स्टूडियोज और हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित है. फिल्म की कहानी की बात करें तो कुकु (वरुण) और नैना (कियारा आडवाणी) से होती है. दोनों की शादी होती है और कहानी आगे पांच साल बढ़ जाती है. उनके बीच अब प्यार खत्म हो गया है और दूरियां आ गई है. अब वो तलाक लेना चाहते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




