यूपीएससी की परीक्षा में 506 रैंक लाने वाली गिरिडीह की श्रुति का हुआ भव्य स्वागत, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

यूपीएससी की परीक्षा में 506 रैंक लाने वाली गिरिडीह की श्रुति का शास्त्री नगर में भव्य स्वागत किया गया. ढोल- नगाड़े के साथ मोहल्लेवासियों में भव्य रूप से फुल- माला पहनाकर स्वागत किया.

विज्ञापन
undefined

गिरिडीह जिले में यूपीएससी की परीक्षा में 506 रैंक लाने वाली श्रुति का शास्त्री नगर में भव्य स्वागत किया गया. मुहल्लेवासी श्रुति के आगमन की सूचना पर स्वर्ण सिनेमा हॉल मोड़ पहुंचे और यंही से श्रुति का ढोल- नगाड़े के साथ मोहल्लेवासियों में भव्य रूप से श्रुति का स्वागत किया. इस दौरान मुहल्ले की महिलाओं ने श्रुति का फुल- माला पहनाकर स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

बता दें कि श्रुति का शास्त्री नगर से गहरा लगाव रहा है. श्रुति देवघर के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत रिखिया थाना क्षेत्र के पथलगढा गावं निवास परमांशु अग्रवाल व संगीता कुमारी की छोटी पुत्री है, वह सेवानिवृत्त डीटीओ महेश्वर मोदी की पौत्री है. श्रुति के पिता बोकारो में रहते है. श्रुति ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा देवघर के संत फ्रांसिस स्कूल से हुई है. क्लास फाइव तक वंहा पढ़ाई करने के बाद वह गिरिडीह आ गयी और शास्त्री नगर में अपने परिजनों के साथ रह कर आगे की पढाई शुरू की. कार्मेल स्कूल से दसवीं तक कि पढ़ाई करने के बाद प्लस टू की पढ़ाई के लिए वह परिवार के साथ बोकारो चली गयी. चिन्मया से कला संकाय से बारहवीं की पढ़ाई की.

undefined

श्रुति कहती हैं 2015 में कला संकाय में उसे स्टेट टॉपर होने का गौरव प्राप्त हुआ. तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने उन्हें सम्मानित भी किया. इसके बाद उसने मिरांडा हाउस दिल्ली से ग्रेजुएशन कर यूपीएससी की तैयारी में जुट गई. दो बार सफलता नहीं मिला पर फिर भी वह प्रयासरत रही और अन्ततः उसे सफलता मिली.

undefined

श्रुति के पिता परमांशु ने बताया कि बेटी को पढ़ाने के लिए बोकारो शिफ्ट हुए थे, लेकिन अब वंही बस गए है. श्रुति की माता गृहिणी है. बड़ी बहन प्रेरणा कुमारी लखनऊ में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है. वंही सबसे छोटा भाई प्रवीण कुमार चिन्मया बोकारो दशम कक्षा में पढ़ाई कर रहा है.

undefined

श्रुति के शास्त्री नगर आने पर हुए इस भव्य स्वागत समारोह में श्रुति एवं उनके परिजन प्रमांशु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, महेश्वर मोदी, पप्पू मोदी, अंजू मोदी, प्रेरणा अग्रवाल, सूरज यादव एवं अन्य मोहल्ला वासी शामिल थे रहे.

undefined

श्रुति मुहल्लेवासियों के साथ दुर्गा मंडप पहुंची और माता का आर्शीवाद लिया. इस दौरान काफी संख्या में मोहल्लेवासी भी शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola