PHOTOS: जय श्री राम के नारों से गूंजा गिरिडीह का इलाका, रामनवमी पर भक्तों में दिख रहा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

Ram Navami 2023: हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार रामनवमी पूरे जिले में आस्था के साथ मनाया जा रहा है. पर्व को लेकर कई जगहों पर भगवा ध्वजा लहराया गया तो शोभायात्रा भी निकाली गयी. वहीं भक्ति गीत से पूरा इलाका गुंजायमान रहा.

विज्ञापन
undefined

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा :  आज 30 मार्च को हर जगह बड़े ही धूमधाम से रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. कहा जाता है कि आज ही के दिन भगवान राम प्रकट हुये थे. हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार रामनवमी पूरे गिरिडीह जिले में आस्था के साथ मनाया जा रहा है. पर्व को लेकर कई जगहों पर भगवा ध्वजा लहराया गया तो शोभायात्रा भी निकाली गयी. वहीं भक्ति गीत से पूरा इलाका गुंजायमान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

मान्यताओं के अनुसार असुरों के राजा रावण को संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेता युग में भगवान राम के रूप में सांतवा अवतार लिया था. चैत्र मास की नवमीं को अयोध्या के राजा दशरथ की पहली पत्‍‌नी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था. मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म दिवस को रामनवमी के रूप में मनाने की परंपरा है. रामनवमी के अवसर पर शहर के कई अखाड़ा कमिटयों की आरे से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी.

undefined

जुलूस में शामिल घोड़ा व झांकी लोगों के आकर्षक का केंद्र बना रहा. जय श्रीराम के जयघोष के साथ जुलूस में शामिल लोग बैंडबाजे के धुनों पर थिरकते रहे. वहीं पूरा इलाका मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन है.

undefined

वहीं श्रद्धालुओं ने अपने घरों की छत और आंगन में विधिवत पूजा-अर्चना कर महावीरी पताके फहराए. वहीं शहर के बड़ा चौक में विभिन्न अखाड़ा कमिटियों की ओर एक से बढ कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाये गये. 

undefined

रामनवमी जुलूस को लेकर यंहा एसपी अमित रेणु, प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार, एसडीएम विशालदीप खलको, सीओ रवि भूषण, डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola