धनबाद : 2200 टॉपर्स को प्रभात खबर ने दिया प्रतिभा सम्मान, कृषि मंत्री बोले- सपनों को हकीकत में बदलें

Updated at : 22 Jun 2023 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : 2200 टॉपर्स को प्रभात खबर ने दिया प्रतिभा सम्मान, कृषि मंत्री बोले- सपनों को हकीकत में बदलें

प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम कहा करते थे, सपने वो नहीं होते हैं, जो नींद में देखे जाते हैं, सपने वो होते हैं, जो आपको सोने न दे.

विज्ञापन
undefined

प्रभात खबर की तरफ से गुरुवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में धनबाद जिला के 2200 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया. न्यू टाउन हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सीबीएसइ, आइसीएसइ तथा जैक बोर्ड के 10वीं, 12वीं तथा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया.

undefined

पूरे कार्यक्रम के दौरान न्यू टाउन हॉल खचाखच भरा हुआ था. प्रतिभाशाली छात्रों को राज्य के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य तथा सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद पशुपति नाथ सिंह, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, बीसीसीएल के डीपी मुरली कृष्ण रमैय्या, बीबीएमकेयू के कुलपति शुकदवे भोइ ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

undefined

प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम कहा करते थे, सपने वो नहीं होते हैं, जो नींद में देखे जाते हैं, सपने वो होते हैं, जो आपको सोने न दे.

undefined

इसलिए आप जबतक अपने जीवन में सफल नहीं हो जाते हैं. तबतक जागते रहिए और अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए खूब मेहनत करें. आप मेहनत से ही काबिल बन सकते हैं. अगर काबिल बनेंगे, तो निश्चित तौर पर आपको जीवन में कामयाबी मिलेगी.

undefined

आपको एक कविता को याद रखना है. यह आपको अपने जीवन का लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी. लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती.

undefined

इसलिए बच्चे मन से संकल्प लें कि वह अपनी मेहनत से अपने शहर, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे. प्रभात खबर को इस आयोजन के लिए धन्यवाद, जिसने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर रहा है.

undefined

सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि सफल और सम्मानित होने वाले छात्रों से समाज और राष्ट्र को काफी अपेक्षाएं हैं, जो छात्र पढ़ाई के दौरान अपनी खुशियों का त्याग नहीं करता है, उसे जीवन में आगे चलकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

undefined

वही बच्चा जो छात्र जीवन में अपनी छोटी-छोटी खुशियों का त्याग करके मेहनत करता है, वह जीवन में आगे काफी खुशी हासिल करता है. हर सफल छात्र को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उनकी सफलता पर राष्ट्र का भी हक है. इसलिए आगे चलकर जीवन में सफल होने के साथ जिम्मेवार नागरिक भी बनना चाहिए.

undefined

बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) शुकदेव भोइ ने कहा कि जीवन में छात्र होना सौभाग्य की बात है. छात्र देश के भविष्य हैं. इसलिए यह जरूरी है कि छात्र अपनी प्रतिभा को पहचाने. छात्र वो होता है, जो गुरु को सम्मान देता न कि उसका मजाक उड़ाता हो.

undefined

उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जित करने के लिए छात्र अर्जुन की तरह विनम्र होना होगा. कर्ण की तरह हासिल किया जाने वाला शिक्षा आपको अहंकारी बनायेगा. आप सभी प्रतिभाशाली हैं, इसलिए आज सम्मानित हो रहे हैं. अब आपको ऐसी ज्ञान हासिल करनी चाहिए जो आपको राष्ट्र का एक जिम्मेदार नागरिक बनायें.

undefined

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि छात्र जीवन में तीन चरण आते हैं. आप सभी अपने जीवन के पहले चरण की सफलता के साथ आगे बढ़ रहे हैं. आगे आपको अगले चरण में नॉलेज हासिल करना है.

undefined

इस चरण में आपको खुद को साबित करना होगा. आपको सही ज्ञान हासिल करने का तरीका सीखना होगा. इस चरण के बाद आपको तीसरे चरण में विसडम हासिल करना होगा. इस चरण में आपको सही और गलत की पहचान होगी. आपको इस काबिल बनाना है कि आपका ज्ञान राष्ट्र के विकास में काम आये.

undefined

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सम्मानित हो रहे सभी छात्रों के साथ उनके अभिभावक बधाई के पात्र हैं. सभी ने कड़ी मेहतन के बाद अपने जीवन की पहली महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल की है.

undefined

आगे आप सभी को कई मंजिलों को पार करना है. इसलिए मेहनत करना जारी रखें. एक दिन इसी मेहनत के दम आप समाज में मुकाम हासिल करेंगे.

undefined

आप सभी जीवन में सफल होने के साथ एक जिम्मेवार नागरिक बने और देश और समाज के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं.

undefined

बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि बीसीसीएल धनबाद में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के विकास में अहम योगदान निभाता है.

undefined

सम्मानित होने वाले कई छात्र आगे चल कर बीसीसीएल में भी काम करेंगे. ऐसे बच्चों का कंपनी में स्वागत है. आप सभी काफी प्रतिभाशाली हैं. इसलिए आज सम्मानित हो रहे हैं.

undefined

उन्होंने कहा – मैं आप सभी को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं. आगे चल कर आप जिस भी क्षेत्र में काम करें, वहां आप परचम लहरायें. इसकी कामना करता हूं.

undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola