PHOTOS: रांची में धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर जयंती महोत्सव, देखें तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा से सुबह 8:30 बजे भगवान महावीर का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया. जैन मंदिर से भगवान महावीर की शोभायात्रा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकली. जिसमें गायक अक्षय सेठिया और भजन मंडली के द्वारा भगवान महावीर के भजनों को सुनकर लोग झूम रहे थे.

विज्ञापन
undefined

श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा से सुबह 8:30 बजे भगवान महावीर का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया. जैन मंदिर से भगवान महावीर की शोभायात्रा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकली.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

जिसमें गायक अक्षय सेठिया और भजन मंडली के द्वारा भगवान महावीर के भजनों को सुनकर लोग झूम रहे थे. शोभा यात्रा जैन मंदिर डोरंडा से निकलकर ए. जी. मोड़, हाइकोर्ट होते हुए वापस मंदिर पहुंची.

undefined

इस वर्ष की शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चों एवं समाज के लोगों के द्वारा काफी संख्या में उत्साह पूर्वक भाग लिया गया.

undefined

उसके बाद मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें भगवान महावीर के जन्मोत्सव की झलकियां दिखायी गयी, भगवान महावीर के संदेशों आदि को बताया गया. महिलाओं और बच्चों के द्वारा नाट्य मंचन एवं नृत्य के माध्यम से भगवान महावीर के जीवनी के बारे में बताया गया जिसमें मुख्य रूप से श्रुति, प्रेक्षा, खुशबू, रिद्धि आदि ने मनमोहक नृत्य पेश किया.

undefined

तेरापंथ युवक परिषद के द्वारा शोभा यात्रा में जूस के सेवा की व्यवस्था की गई थी. मंच का संचालन सोनल नाहटा ने किया. दोपहर 2 बजे से स्वामीवात्सल्य का कार्यक्रम हुआ.

undefined

मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के द्वारा प्रदत्त अमृत धारा का शुभारंभ आज श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर, डोरंडा में किया गया. मंच के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव संजय सुल्तानिया के द्वारा सुरेश बोथरा, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, विजय सुल्तानिया, उत्तम जैन आदि मौजूद थे.

undefined

संघ के अध्यक्ष संपत लाल जी रामपुरिया, सुभाष बोथरा, विमल दस्सानी ने सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया. कार्यक्रम के सफल बनाने में मुख्य रूप से अमर चंद बेंगाणी, घेवर चंद नाहटा,छोटे लाल चोरड़िया, अशोक सुराणा, प्रकाश नाहटा, नवीन रामपुरिया, विनय नाहटा, ललित सेठिया, संजय कोठारी, बालवीर बोथरा, पंकज बोहरा, प्रीति रामपुरिया, संतोष बेगाणी, प्रीति बोथरा, पूजा नाहटा, उषा जैन, सोनल नाहटा, प्रियंका बोथरा, किरण कोठारी, निधि बैद, पूनम बोथरा, स्तुति भंसाली आदि एवं सम्पूर्ण समाज का योगदान रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola