सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड की टीम, पंजाब को 2-0 से हराया

Updated:
विज्ञापन

Senior National Women’s Hockey Championship: झारखंड महिला हॉकी टीम ने सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है.

विज्ञापन

Jharkhand Women’s Hockey Team: 15 फरवरी से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. गुरूवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड टीम ने पंजाब को 2-0 गोल से पराजित किया. झारखंड की ओर से अलका डुंगडुंग नें 48वें मिनट में और अलबेला रानी टोप्पो ने 52वें मिनट में 1-1 फील्ड गोल किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

अलबेला रानी बनीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

झारखंड महिला हॉकी टीम ने दोनों गोल चौथे क्वार्टर में किए. अलबेला रानी टोप्पो को क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के तमाम समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

झारखंड महिला हॉकी टीम

अंजली बिंझिया, सोनल मिंज, रोपनी कुमारी,रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, कौशल्या कुमारी, शम्मी बड़ा, स्मिता मिंज, दीप्ति कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, नीतू कुमारी, सुभाषी हेमरोम, काजल बड़ा, अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, एलिन डुंगडुंग, रोशनी डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग. टीम की कोच बिगन सोय और मैनेजर दुलारी टोपनो हैं.

Also Read: Jharkhand: रामगढ़ में 25-26 फरवरी को होगी झारखंड राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप, 200 से ज्यादा तलवारबाज लेंगे हिस्सा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola