पश्चिमी सिंहभूम : लगातार हो रही बारिश से उफनाई हिरनी फॉल, पर्यटकों को अपनी ओर खिंचती है तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

सोमवार की रात से हो रही लगातार बारिश के कारण बंदगांव प्रखंड की हिरनी फॉल भी मंगलवार को उफना गई हैं. लगातार बारिश होने के कारण पहाड़ी नदियां भर गई हैं. हिरनी फॉल के झरना के उपर से पानी बाहर बह रहा हैं. देखें तस्वीरें…

विज्ञापन
undefined

बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम), अनिल तिवारी : सोमवार की रात से हो रही लगातार बारिश के कारण बंदगांव प्रखंड की हिरनी फॉल भी मंगलवार को उफना गई हैं. लगातार बारिश होने के कारण पहाड़ी नदियां भर गई हैं. हिरनी फॉल के झरना के उपर से पानी बाहर बह रहा हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से किसी को भी हिरनी फॉल के झरने के नजदीक या उसकी ओर नहीं जाने दिया जा रहा हैं. हिरनी फॉल में तैनात सुरक्षा कर्मी लगातार इस व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं. मालूम रहे कि सोमवार की देर शाम से क्षेत्र में तेज बारिश हो रही हैं.

undefined

हिरनी फॉल के झरने का पानी सीधे नदी में गिर रहा हैं. हालांकि, अभी तक किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ हैं. वहीं, हिरनी फॉल के नजदीक बस्ती में रहने वालों को सतर्क कर दिया गया है.

undefined

मालूम रहे कि हिरनी फॉल पर्यटकों के लिए एक दार्शनिक स्थल है. यहां के पर्यावरण का आनंद लेने के लिये दूर दराज से पर्यटक आते है. बरसात के दिनों में यह क्षेत्र काफी सुहावना हो जाता है.

undefined

हिरनी फॉल का पानी का जलस्तर भी काफी बढ़ जाता है. लेकिन पिछले दिनों से हिरनी फॉल में पानी का स्तर काफी कम हो गया था. जिस कारण पर्यटकों को हिरनी फॉल में आना भी कम हो गया था.

undefined

यह फॉल घने जंगल मे स्थित होने के कारण यहां का दृश्य काफी सुहावना होता है. जिस कारण लोग जंगल का एवं फॉल का आनंद लेने यहां आते हैं.

undefined

जानकारी हो कि हिरनी जलप्रपात झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में है. यह करीब 37 मीटर यानि 121 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है और यह रामगढ़ नदी पर स्थित है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola