PHOTO: साहिबगंज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर, एक लाख की आबादी पर मंडराया खतरा

Updated:
विज्ञापन

River In Jharkhand

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साहिबगंज जिले में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इसकी वजह से एक लाख लोगों के साथ-साथ 40 हजार मवेशियों के भी प्रभावित होने की आशंका है. जिला प्रशासन से लेकर सदर प्रखंड एवं अंचल प्रशासन तक अलर्ट है.

विज्ञापन
undefined

साहिबगंज, अमित सिंह : झारखंड के आखिरी छोर पर बसे साहिबगंज जिला में गंगा नदी उफान पर है. एक लाख की आबादी इससे प्रभावित होने वाली है. 40 हजार मवेशी भी गंगा में आने वाली बाढ़ से प्रभावित होती है. जिले के सदर प्रखंड की 12 पंचायतों में से 11 पंचायत बाढ़ की चपेट में आ जाती है.

विज्ञापन
undefined

सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी अजय मंडल बताते हैं कि गंगा में बाढ़ आने पर सदर प्रखंड की 11 पंचायतों के एक लाख लोग प्रभावित होते हैं. उनके साथ उनके मवेशियों को भी बाढ़ से जूझना पड़ता है. प्रशासन बाढ़ से निबटने के लिए तैयार है. अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है.

undefined

गंगा का जलस्तर चेतावनी के स्तर को पार कर चुका है. गंगा अभी खतरे के निशान से मात्र 49 सेंटीमीटर ही नीचे है. बता दें कि चेतावनी स्तर से 51 मीटर ऊपर बह रही है गंगा. एक लाख की आबादी को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से सुविधा के अनुसार, अब तक 14 राहत शिविर बनाये जाते रहे हैं.

undefined

राजस्व कर्मचारी ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित मवेशियों के लिए सदर प्रखंड में तीन राहत शिविर बनाये जाते हैं. बाढ़ के समय जान-माल की सुरक्षा के लिए गोताखोरों को भी तैनात किया जाता है. जिला प्रशासन ने चार गोताखोरों की व्यवस्था कर रखी है.

undefined

गंगा के जलस्तर पर वरीय अधिकारियों की भी नजर बनी हुई है. सदर अंचल प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों की सूची तैयार की जा रही है. जिला पशुपालन विभाग भी अलर्ट मोड में है.

undefined

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ धनिक लाल मंडल ने कहा है कि पशु चारा का टेंडर जिला में हो चुका है. साहिबगंज जिले के 20 पशु चिकित्सालयों में पशुओं को होने वाली हर तरह की बीमारी की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 9 पशु चिकित्सालय मौजूद हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola