Jharkhand Crime News: रोता हुआ भतीजा नहीं हुआ चुप तो फूफा ने पहले गला रेता फिर पटक के मार डाला

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला में फूफा ने अपने ही भतीजे का गला रेत कर मार डाला. मामला ये है कि उनका भतीजा रो रहा था. फूफा ने चुप कराया लेकिन वो चुप नहीं हुआ. गुस्से में आकर फूफा ने जान से मार डाला

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत बड़ा दावना गांव में रोने से नाराज फूफा ने डेढ़ साल के भतीजे सोहन मुर्मू की हसुआ से गला रेतने के बाद जमीन पर पटक कर मार डाला. घटना गुरुवार शाम की है. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी फूफा नाने हांसदा को पुलिस के हवाले कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है मामला :

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सालखु हांसदा पत्नी के साथ खेत में धान रोपनी करने गया था. घर में नाने हांसदा और बच्चा था. बच्चा रो रहा था, जिसे नाने गोद में उठा कर चुप करा रहा था. जब बच्चा चुप नहीं हुआ, तो नाराज होकर पहले बच्चे का हसुआ से गला रेत दिया. इसके बाद जमीन पर पटक दिया. जिससे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया.

सूचना मिलने पर माता-पिता घर पहुंचे, देखा बच्चा बेसुध पड़ा है. परिजन बच्चे को पहले सरायकेला सदर अस्पताल ले गये. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चे को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. मगर परिजन आनन-फानन में उसे टीएमएच ले गये, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

आरोपी को बताया मानसिक विक्षिप्त

ग्रामीणों ने आरोपी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है. हालांकि मानसिक विक्षिप्त होने के लक्षण नहीं दिखे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि वह ससुराल में ही रहता था. आरोपी सरायकेला थाना के लोआडीह गांव का रहने वाला है. बच्चे की हत्या क्यों की, इसे लेकर वह कुछ भी नहीं बता रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola