Live Updates

JAC Board 10th Result LIVE: झारखंड बोर्ड में मैट्रिक में लड़कियों ने मारी बाजी, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

JAC Board 10th Result 2023 LIVE Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी हो गया है. मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ. इंटर कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट बाद में जारी होगा. मैट्रिक और इंटर साइंस दोनों में बेटियों ने टॉप किया है. मैट्रिक में पूर्वी सिंहभूम की श्रेया सनगिरी और इंटर साइंस में रामगढ़ की दिव्या कुमारी ने टॉप किया है. झारखंड के शिक्षा सचिव के रवि ने मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी किया. जैक बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

मैट्रिक में कोडरमा के 99 फीसदी से अधिक बच्चे पास

मैट्रिक की परीक्षा में कोडरमा जिले के 99 फीसदी से अधिक बच्चे पास हुए हैं. हजारीबाग के 98.155 फीसदी, गिरिडीह में 97.637 फीसदी, चतरा में 97.468 फीसदी, पूर्वी सिंहभूम में 97.315 फीसदी, सरायकेला में 96.926 फीसदी, पलामू में 96.750 फीसदी, धनबाद में 96.191 फीसदी, रामगढ़ में 95.464 फीसदी, बोकारो में 95.447 फीसदी, रांची में 95.332 फीसदी, पाकुड़ में 94.997 फीसदी, गोड्डा में 94.983 फीसदी, गढ़वा में 94.848 फीसदी, साहिबगंज में 94.778 फीसदी, जामताड़ा में 94.226 फीसदी, गुमला में 94.200 फीसदी, दुमका में 93.839 फीसदी, देवघर में 92.959 फीसदी, लातेहार में 91.654 फीसदी, खूंटी में 91.546 फीसदी, लोहरदगा में 90.913 फीसदी, सिमडेगा में 89.847 फीसदी और पश्चिमी सिंहभूम में 88.501 फीसदी

मैट्रिक और इंटर साइंस में पास विद्यार्थियों को सीएम ने दी बधाई

मैट्रिक और इंटर साइंस में पास करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी है. ट्वीट करके श्री सोरेन ने कहा है कि झारखंड एकेडमिक ���ाउंसिल (जैक) बोर्ड मैट्रिक और इंटर (साइंस) परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अनेकानेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. आप सभी नित नयी ऊंचाइयों को छुएं, यही कामना करता हूं. इस अवसर पर सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई देता हूं.

JAC Board 10th Result 2023: लड़कियों ने फिर बाजी मारी

जैक 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है. आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस 95.54 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं हैं, तो 95.19 प्रतिशत लड़कों ने बाजी मारी है. श्रेया सोनगिरी 490 अंक लाकर स्टेट टॉपर बनीं है.

JAC Board 10th Result 2023: यहां देखें किस साल कैसा रहा रिजल्ट

2016 – 3, 17, 665 67.54

2017 – 3,14, 296 67.83

2018 – 2,55,175 59.56

2019 – 3,10, 349 70.81

2020 – 2,89,148 75.07

2021 – 4,17,246 95.95

2022 – 3,74,623 95.78

2023 – 4,07,559 95.38

JAC Board 10th Result 2023: कोडरमा के 97.02 फीसदी बच्चे पास

कोडरमा के 97.02 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, जबकि राजधानी रांची में पास करने वाले बच्चों का प्रतिशत 74.52 फीसदी रहा.

JAC Board 10th Result 2023: मैट्रिक में 63.23 फीसदी बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास

जैक के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने इस अवसर पर कहा कि सीबीएसई से एक महीने बाद जैक बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई थी, लेकिन रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी कर दिये गये. उन्होंने बताया कि इस बार का पास प्रतिशत 95.38 है. 63.23 प्रतिशत बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं. प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) में उत्तीर्ण स्टूडेंट्स की संख्या 2,69,913 है. सेकेंड डिवीजन में 1,26,563 बच्चे पास हुए हैं. 11,083 बच्चे थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola