JAC Board 10th Result 2023 LIVE: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट
झारखंड एकडेमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर दिया जा सकता है. मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट एक साथ और इंटर कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है. रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाईट और जरूरी गाइडलाइन जारी किए जा चुके है. रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.comपर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. ऐसे में रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ें ये खबर…
JAC Board 10th Result 2023: नहीं हुए पास फिर भी रहेगा मौका
झारखंड बोर्ड का रिजल्ट आने ही वाला है. सूत्रों की मानें तो मंगलवार को झारखंड बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है. लेकिन अगर इस परीक्षा परिणाम में आप या आपके कोई परिचित पास नहीं होते है तो उनके लिए बोर्ड एक उपाय इस बार भी लेकर आई है. मैट्रिक में फेल होने वाले विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे. यह परीक्षा अगस्त में आयोजित की जा सकती है.
JAC Board 10th Result 2023: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट इस दिन होगा जारी
सीबीएसई और आईसीएसई के रिजल्ट जारी हो जाने के बाद झारखंड में बच्चों को अब इंतजार है जैक बोर्ड के परिणाम प्रकाशित होने का. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड की ओर से मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट 23 मई को जारी किया जा सकता है.
JAC Board 10th Result 2023: झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डाउन
बता दें कि झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – jac.jharkhand.gov.in- क्रैश हो गई है. कल यानी शनिवार को भी वेबसाइट डाउन था. दरअसल, झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने की उम्मीद जताई गई थी. इसी बीच जैक की आधिकारिक वेबसाइट – jac.jharkhand.gov.in डाउन है.
JAC Board 10th Result 2023: यहां जारी किए जाएंगे रिजल्ट
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे और लिंक आधिकारिक वेबसाइटों- jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए जाएंगे.
JAC Board 10th Result 2023: पास करने लिए इतने अंक जरूरी
झारखंड में जैक बोर्ड हर साल हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान समेत कई अन्य विषयों की परीक्षा लेता है. विद्यार्थियों ने सभी विषयों में 100-100 अंक की परीक्षा दी थी. किसी भी विषय में पास करने के लिए 33 नंबर अनिवार्य हैं.
JAC Board 10th Result 2023: मार्च-अप्रैल में हुई थी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा
झारखंड अधिविद्य परिषद ने इस वर्ष यानी वर्ष 2023 में 14 मार्च से 3 अप्रैल 2023 के बीच मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित की थी. आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व सरहुल की वजह से बीच में एक दिन छुट्टी पड़ गयी थी और इसलिए एक परीक्षा की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी. इंटर की आखिरी परीक्षा 3 अप्रैल को होनी थी, लेकिन सरहुल की वजह से यह परीक्षा 5 अप्रैल तक चली थी.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए