Hazaribagh News: हाईवा की चपेट में आने से पिता की मौत, हजारीबाग-बड़कागांव रोड जाम

Barkagaon-Hazaribagh Road Jam: राम कुमार महतो मोटरसाइकिल रोककर सड़क के किनारे मोबाइल पर किसी से बात करने लगा. पुत्र सचिन कुमार महतो सड़क किनारे लघुशंका करने लगा. इसी दौरान हजारीबाग से आ रही हाइवा ने पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया. पिता गंभीर रूप से घायल हो गया.
Barkagaon-Hazaribagh Road Jam: हजारीबाग जिला के बड़कागांव-हजारीबाग रोड स्थित 13 माइल के पास एनटीपीसी के त्रिवेणी सैनिक के कोल माइंस में चलने वाली एक हाईवा की चपेट में आने से बड़कागांव के विधायक मोहल्ला (खेरवा टिलहा) निवासी राम कुमार महतो उम्र 40 वर्ष की मौत हो गयी. उसका पुत्र सचिन कुमार महतो घायल हो गया.
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया, जिससे बड़कागांव-हजारीबाग रोड पर आवागमन ठप हो गया. यह घटना शाम करीब 7:45 बजे की है. जानकारी के अनुसार, बड़कागांव पूर्वी पंचायत के विधायक मोहल्ला निवासी लालदेव महतो का पुत्र राम कुमार महतो अपने पुत्र सचिन कुमार महतो के साथ अपनी मोटरसाइकिल (हीरो साइन) से हजारीबाग जा रहा था.
Also Read: हजारीबाग बड़कागांव मिलादुन्नबी जुलूस दुर्घटना में घायल मो. सरफराज की हुई मौत, रिम्स में चल रहा था इलाज
राम कुमार महतो मोटरसाइकिल रोककर सड़क के किनारे मोबाइल पर किसी से बात करने लगा. उसका पुत्र सचिन कुमार महतो सड़क किनारे लघुशंका करने लगा. इसी दौरान हजारीबाग से आ रही हाइवा ने पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया. पिता गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पुत्र हाईवा की टक्कर से 5 फीट दूर जा गिरा. वह भी घायल हो गया. पिता-पुत्र को अपनी चपेट में लेने के बाद हाईवा तेज रफ्तार से निकल गया.
घायल पिता-पुत्र को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां डॉक्टरों ने रामकुमार महतो को मृत घोषित कर दिया. घटना के विरोध में 13 माइल के पास आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि त्रिवेणी सैनिक में चलने वाली हाईवा की रफ्तार बहुत तेज थी. इसलिए घटना हुई.
Also Read: बड़कागांव में 2 नाबालिग बच्चियों को मिलेगी सुरक्षा, पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ भूख हड़ताल
घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मुखिया रंजीत कुमार मेहता मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. उन्हें ढाढस बंधाया. मुखिया रंजीत कुमार मेहता और अन्य ग्रामीणों ने एनटीपीसी, त्रिवेणी सैनिक एवं जिला प्रशासन से मृतक की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी एवं मुआवजा की मांग की है. साथ ही कहा है कि हाईवा व अन्य वाहनों की स्पीड को नियंत्रित किया जाये और नो एंट्री का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी.
रिपोर्ट- संजय सागर, बड़कागांव, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




