Jharkhand: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पास 24 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से महज कुछ ही दूर एक 24 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. जिसके बाद चक्रधरपुर थाना पुलिस एवं आरपीएफ घटनास्थल पहुंचे और रेलवे ट्रैक में पड़ा युवक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

West Singhbhum News: शनिवार को मुंबई- हावड़ा मुख्य रेलमार्ग चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से महज कुछ ही दूर एक 24 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. जिसके बाद चक्रधरपुर थाना पुलिस एवं आरपीएफ घटनास्थल पहुंचे और रेलवे ट्रैक में पड़ा युवक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के नेपाली पाड़ा निवासी ब्रजेश कुमार यादव शनिवार की सुबह घर से निकल कर घूमने चला गया. परिजन काफी खोजबीन की है लेकिन ब्रजेश का कहीं पता नहीं चला. जिसके बाद करीब 12 बजे पुलिस ने मृतक के भाई संजय कुमार यादव को ब्रजेश की मौत की खबर दी. वहीं पुलिस डाउनलाइन पोल संख्या 311/2-4 के बीच में पड़े ब्रजेश की शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. ट्रेन से टक्कर होने के कारण ब्रजेश का शरीर दो हिस्सों में बट गया था.

नशे की गिरफ्त में था ब्रजेश

इस संबंध में जानकारी देते ब्रजेश के बड़े भाई संजय कुमार यादव ने बताया कि ब्रजेश 3 दिन पहले आजमगढ़ से चक्रधरपुर लौटा था. जिसके बाद आज उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई. संजय ने बताया कि छोटा भाई नशा करता था. नशे की स्थिति में होने की वजह से ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. मौत की खबर सुनने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे.

रिपोर्ट : रवि माेहंती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola