ePaper

ऑपरेशन ऑक्टोपस: पुलिस पर हमले की योजना बना रहे माओवादियों के बंकर ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद

Updated at : 31 Oct 2022 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
ऑपरेशन ऑक्टोपस: पुलिस पर हमले की योजना बना रहे माओवादियों के बंकर ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद

Operation Octopus Jharkhand: गुप्त सूचना के आधार पर बारेसांढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा पहाड़, चट्टान पानी एवं जोक पानी पहाड़ पर एक संयुक्त अभियान (Joint Operation) चलाया गया. इन क्षेत्रों में माओवादियों के द्वारा भारी मात्रा में एलइडी, प्रेशर एलइडी व हैंड ग्रेनेड व गोला-बारूद छिपाकर रखे गये थे.

विज्ञापन

Operation Octopus Jharkhand: झारखंड के लातेहार जिला में स्थित बूढ़ा पहाड़ पर चलाये गये विशेष अभियान ऑक्टोपस-20 (Operation Octopus 20) के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. पहाड़ से बलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है. इन हथियारों में पुलिस से लूटे गये 18 हथियार समेत, 303 एलएमजी राइफल, एसएलआर राइफल, कारबाइन, इंसास समेत भारी मात्रा में गोली व बम शामिल हैं.

माओवादियों ने बनायी थी सुरक्षा बलों पर हमले की योजना

सोमवार को न्यू पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता आयोजित कर डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लातेहार के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी बूढ़ा पहाड़ के आसपास भ्रमण की योजना बना रहे हैं. यह भी खबर थी कि ये माओवादी बंकरों में छिपाकर रखे गये गोला-बारूद की मदद से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं.

Also Read: Jharkhand News: नक्सली संगठन JJMP के चार समर्थक लातेहार में गिरफ्तार, पप्पू लोहरा समेत 17 पर नामजद FIR
लातेहार के इन इलाकों में पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

इस गुप्त सूचना के आधार पर बारेसांढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा पहाड़, चट्टान पानी एवं जोक पानी पहाड़ पर एक संयुक्त अभियान (Joint Operation) चलाया गया. इन क्षेत्रों में माओवादियों के द्वारा भारी मात्रा में एलइडी, प्रेशर एलइडी व हैंड ग्रेनेड व गोला-बारूद छिपाकर रखे गये थे. इसलिए ऑपरेशन को अंजाम देते समय पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने सतर्कता बरती और पूरी सावधानी के साथ माओवादियों के बनाये बंकरों तक पहुंचे. वहां अत्याधुनिक हथियार के साथ-साथ भारी मात्रा में बम व गोला-बारूद भी रखे थे.

माओवादियों के हौसले हुए पस्त: डीआईजी का दावा

डीआईजी ने बताया कि अभियान से माओवादियों के हौसला पस्त हुए हैं. माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. प्रेस वार्ता में सीआरपीएफ डीआइजी विनय नागी, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, कमांडेंट एमके खान व राजीव, पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता, जमील अंसारी, सार्जेंट सुशांत कुमार व मेजर संतोष कुमार व अन्य उपिस्थत थे.

Also Read: झारखंड में लातेहार के बाद चतरा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, CRPF जवान घायल, हेलीकॉप्टर से भेजा गया रांची
ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के बंकर से बरामद हुए ये हथियार

एक 303 एलएमजी राइफल व चार मैगजीन, एक एसएलआर राइफल तथा दो मैगजीन, एक 5.56 एमएम इंसास राइफल तथा दो मैगजीन, एक 09 कारबाइन तथा दो मैगजीन, सात 303 राइफल तथा 11 मैगजीन, नौ 315 राइफल, 303 राइफल की 474 गोलियां, 315 राइफल की 402 गोलियां, देशी ग्रेनेड 51 (अनप्राइम), एक देशी यूवीजीएल, पांच 303 का बोल्ट, दो एसएलआर राइफल का पिस्टन रड, 2.22 की 74 गोलियां, एक दूरबीन, 3 जीपीएस, एक वॉकी-टॉकी. इतना ही नहीं, अल्यूमिनियम नाइट्रेट के दो डिब्बे, वायर, बैनर व वर्दी आदि भी बरामद हुए हैं. ऑपरेशन के दौरान 203 आईईडी बम बरामद किया गया था, जिसे जंगल में ही नष्ट कर दिया गया.

ऑपरेशन ऑक्टोपस में शामिल अधिकारी

कोबरा 203 के डीप्टी कमांडेंट जितेंद्र कुमार, कोबरा 203 के सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार जसोदिया, सीआरपीएफ ए/218 के सहायक कमांडेंट आजाद अहमद, पुअनि मनोज मुर्मू, कैलाश वाडा व आनंद कुमार समेत कई जवान शामिल थे.

Also Read: ऑक्टोपस अभियान के दौरान लातेहार के बूढ़ा पहाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
https://www.youtube.com/watch?v=xNFv0KJ8pCA

रिपोर्ट- चंद्रप्रकाश, लातेहार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola