JEE Mains 2023 Admit Card जारी होने वाला है, jeemain.nta.nic.in से ऐसे डाउनलोड करें

JEE Mains Admit Card 2023:जेईई मेन एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स यहीं से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
JEE Mains Admit Card 2023: एनटीए की ओर से कभी भी जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 जारी किये जाने की संभावना है. जिन उम्मीदवारों ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2023 में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि जेईई मेन 2023 पहले सत्र की परीक्षा मंगलवार, 24 जनवरी से शुरू होगी. परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी हैं. इधर एनटीए ने अभी तक जेईई मेन सत्र 1 के एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी की इंफॉर्मेशन डिटेल्स जारी नहीं की है. जिसका कैंडिडेट्स बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं.
सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को देश भर में आयोजित की जाएगी. जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी.
-
जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध एनटीए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें.
-
लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
-
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
-
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
करेक्शन विंडो 14 जनवरी, 2023 को बंद कर दी गई थी. एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. जेईई मेन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










