Jawan की सक्सेस पर विवेक अग्निहोत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शाहरुख खान की फिल्म ऑल टाइम...
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Jul 2023 10:30 AM
शाहरुख खान की फिल्म जवान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिनों फिल्म की छोटी सी झलक शेयर की गई. अब विवेक अग्निहोत्री ने एसआरके की फिल्म को "ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर" बताया. साथ ही फैंस से उनकी अपकमिंग मूवी वैक्सीन वॉर देखने की अपील भी की.
विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया है कि शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान “ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर” होगी. उन्होंने कहा कि वह शाहरुख जैसे सितारों की दौड़ में नहीं हैं और उनकी आने वाली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ एक छोटी फिल्म है. बता दें कि ट्विटर QnA सत्र के दौरान, एक उपयोगकर्ता ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक को चुनौती देते हुए कहा, “अगर हिम्मत है तो शाहरुख से भिड़ें,” इसका मतलब है कि अगर विवेक को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ पर भरोसा है, तो उन्हें इसे सुपरस्टार एसआरके के साथ सेम डे पर रिलीज करनी चाहिए.
विवेक ने जवाब दिया, ”हम बॉलीवुड गेम में नहीं हैं और ‘क्लैश’ जैसे शब्द स्टार्स और मीडिया के लिए हैं. मैं गारंटी दे सकता हूं कि एसआरके की ‘जवान’ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होगी, लेकिन इसे देखने के बाद कृपया एक युद्ध में भारत की सबसे बड़ी जीत के बारे में हमारी छोटी सी फिल्म भी देखें, जिसके बारे में आप कुछ भी नहीं जानते हैं. #वैक्सीनवॉर”. उन्होंने एक अन्य ट्विटर यूजर को बताया, “हम एक ऐसे देश के व्यक्ति हैं, जहां के पेरेटेंस अपने बच्चों को सिर्फ मार-थाड़ दिखाना पसंद नहीं करते, वो ऐसी फिल्में दिखाना पसंद करते हैं, जो प्रेरित करें, शिक्षित करें और प्रबुद्ध करें. #TheVaccineWar #ATrueStory.”
We aren’t in Bollywood game and terms like ‘clash’ etc. are for stars and media. I can guarantee S RK’s Jawan will be an all-time blockbuster. But after seeing it please also see our small film about India’s greatest victory in a war you know nothing about. #TheVaccineWar https://t.co/gYE2iUdIos
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) July 12, 2023
https://www.instagram.com/p/CucUpd_ow_U/?img_index=1
जैसा कि टाइटल से पता चलता है, यह फिल्म महामारी के दौरान भारत में बनी कोरोना वायरस वैक्सीन पर आधारित होगी. यह हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती और मराठी में रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण पल्लवी जोशी की ओर से किया जाएगा.
ANNOUNCEMENT:
Presenting ‘THE VACCINE WAR’ – an incredible true story of a war that you didn’t know India fought. And won with its science, courage & great Indian values.
It will release on Independence Day, 2023. In 11 languages.
Please bless us.#TheVaccineWar pic.twitter.com/T4MGQwKBMg
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) November 10, 2022
Also Read: Bigg Boss OTT 2: आशिका भाटिया होंगी पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट! ये फेमस यूट्यूबर भी ले सकते हैं भाग
एटली द्वारा निर्देशित, जवान एक एक्शन फिल्म है, जिसमें शाहरुख एक पिता और एक बेटे की दोहरी भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, विशेष भूमिका में दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और रिद्धि डोगरा भी हैं. इसमें संजय दत्त और थलपति विजय भी प्रमुख कैमियो में नजर आएंगे. शाहरुख और गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










