Farhan Akhtar wedding: इस दिन फरहान की दुल्हानियां बनेंगी शिबानी, जावेद अख्तर ने बताया कब, कहां होगी शादी

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) जल्द ही शादी के बंधन में बंधनेवाले हैं.
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) जल्द ही शादी के बंधन में बंधनेवाले हैं. दोनों कथित तौर पर तीन साल से ज्यादा समय से एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. वहीं इस शादी पर कई सारी अटकलों के बाद एक्टर के पिता और प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) जिन्होंने बॉम्बे टाइम्स को दिये एक इंटरव्यू में इस आयोजन को लेकर कई खुलासे किये हैं.
जावेद अख्तर ने वेबसाइट से दोनों की शादी की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, शादी हो रही है. आराम करो, शादी की जो तैयारियां हैं जिसे वेडिंग प्लानर कर रहे हैं. सिचुएशन को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर किसी भी चीज़ की मेजबानी नहीं कर सकते. तो हम केवल कुछ ही लोगों को बुला रहे हैं. यह एक बहुत ही सिंपल होगा. खैर अभी तक कोई न्योता भी नहीं भेजा गया है.”
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे. इसके बाद खंडाला में दोनों परिवारवाले और करीबी दोस्तों के लिए एक प्राइवेट सेरेमनी आयोजित की जायेगी. कोर्ट मैरिज के बाद अप्रैल में एक भव्य शादी करने का फैसला किया है. बॉलीवुडलाइफ की खबर के मुताबिक, कपल ने सब्यसाची का आउटफिट चुना है और उनकी शादी के कपड़े बनाये जा रहे हैं और वे सभी इसे बेहद प्राइवेट रखना चाहते हैं.
इससे पहले शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर फरहान अख्तर संग रोमांटिक फोटोज पोस्ट की थी. इन तसवीरों के साथ वो कैप्शन में लिखा था, माई फू, यह आपका सबसे अच्छा साल होगा लव यू फॉरएवर हैप्पी बर्थडे. दोनों इन फोटोज में ब्लैक आउटफिट में दिख रहे है. पहली तसवीर में फरहान बैठे है औऱ शिबानी उनके कंधे पर सिर टिकाए नजर आ रही हैं. वहीं अन्य फोटोज में दोनों सीढियों पर खड़े होकर पोज दे रहे है.
Also Read: कौन हैं करिश्मा तन्ना के होनेवाले पति वरुण बंगेरा? ऐसी है दोनों की लवस्टोरी
वर्कफ्रंट की बात करें, फरहान मौजूदा समय में अपने निर्देशन जी ले जारा के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसमें तीन ए-लिस्टर्स – कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट नजर आयेंगी. फिल्म 2022 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है, क्योंकि निर्माता इसे अगले साल किसी समय रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं. यह फिल्म भारत में एक रोड ट्रिप पर जाने की कहानी तैयार है. डॉन 2 (2011) के एक दशक से अधिक समय बाद जी ली ज़ारा निर्देशन में फरहान अख्तर की वापसी कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




