जाह्नवी कपूर रूमर्ड एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग हुई स्पॉट, VIDEO में देखें दोनों की केमिस्ट्री

जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को अपने रूमर्ड एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग स्पॉट किया गया. दोनों कार में एक दूसरे संग चिटचैट करते देखे गए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी बोल्ड अदाओं से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है. एक्ट्रेस की तसवीरें मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म मिली में दिखाई देने वाली है. इसके प्रमोशन चल रहे है, इसी बीच अब जाह्नवी कपूर को उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग स्पॉट किया गया. इंटरनेट पर जाह्नवी कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है. बता दें कि कॉफी विद करण में करण जौहर ने खुलासा किया था कि जाह्नवी और सारा अली खान ने एक बार ‘दो भाइयों’ को डेट किया था. जिसके बाद फैंस का मानना था कि करण वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया का जिक्र कर रहे थे.
दरअसल एक वीडियो में जाह्नवी कपूर को एक पेपर बैग और कॉफी पकड़े एक रेस्टोरेंट से बाहर आते देखा गया. कैमरों के सामने पोज दिए बिना, वह मुस्कुराई जब पपराजी ने उनका नाम पुकारा, तो वह सीधे एक कार के अंदर बैठ गई. उन्होंने पिंक सलवार सूट पहना था. वहीं शिखर पहाड़िया पहले से ही ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए थे. दोनों को साथ देखकर एक बार फिर दोनों के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छा गई है.
https://www.instagram.com/p/CkDt_6gJEat/
शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं. उन्होंने कथित तौर पर जाह्नवी कपूर को पहले डेट किया और बाद में अलग हो गए. कॉफी विद करण 7 में करण जौहर ने उनकी डेटिंग अफवाहों की लगभग पुष्टि की. जाह्नवी कपूर अगली बार अपनी आगामी सर्वाइवल थ्रिलर, मिली में दिखाई देंगी. मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित, यह 2019 की मलयालम फिल्म हेलेन का हिंदी रीमेक है. इसमें सनी कौशल और मनोज पाहवा भी हैं. यह फिल्म जाह्नवी और उनके पिता बोनी कपूर के बीच पहला सहयोग है, जिन्होंने फिल्म का निर्माण किया था. यह 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी.
Also Read: जाह्नवी कपूर ने मिनी बॉडीकॉन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, तस्वीरों से नजरें हटा पाना होगा मुश्किल
इसके अलावा, जाह्नवी वरुण धवन के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बीच, वह मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग के लिए भी तैयार हैं, जहां वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी. एक्ट्रेस इन-दिनों मिली के प्रमोशन में बिजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




