Janhvi Kapoor ने इस शख्स को बर्थडे विश करते हुए शेयर की ये खूबसूरत तसवीर, कभी उड़ी थी डेटिंग की अफवाह
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Sep 2021 5:29 PM
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी एक तसवीर की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने अक्षत राजन (Akshat Rajan) को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक तस्वीर साझा की है. पिछले कुछ समय से दोनों के डेटिंग की अफवाहें थीं लेकिन दोनों ने साफ किया है कि उनके बीच अच्छी दोस्ती है.
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी एक तसवीर की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने अक्षत राजन (Akshat Rajan) को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक तस्वीर साझा की है. पिछले कुछ समय से दोनों के डेटिंग की अफवाहें थीं लेकिन दोनों ने साफ किया है कि उनके बीच अच्छी दोस्ती है. इस तस्वीर में दोनों कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. वो अक्षय के कंधे पर अपना सिर टिकाए नजर आ रहे हैं.
अक्षत राजन ने व्हाइट टी-शर्ट और मैचिंग जींस के ऊपर डेनिम जैकेट पहनी थी. वहीं जान्हवी ने ऑफ-शोल्डर आउटफिट पहना था. जाह्नवी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘दुनिया के सबसे अच्छे इंसान आई लव यू. जन्मदिन की बधाई. जान्हवी की बहन ख़ुशी कपूर ने भी उनकी और अक्षत की तस्वीरें साझा कीं और उन्हें बधाई दी. उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन दिया, “हैप्पी बडे टू द बेस्ट.”
पिछले साल दोनों ने लोनावाला की जर्नी की थी. उस समय जान्हवी ने जर्नी की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी. दोनों ने एक ढाबे पर पंजाबी भोजन का आनंद लिया, सेल्फी खिंचवाई और यहां तक कि एक मॉल में बंजी जंपिंग को भी इंज्वॉय किया.
जान्हवी इस साल अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. वह आखिरी बार रूही में देखी गई थी, जो मार्च में रिलीज़ हुई थी. वह आनंद एल राय की फिल्म गुड लक जेरी की शूटिंग में भी व्यस्त थीं. पंकज मट्टा द्वारा लिखित गुड लक जेरी का निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने किया है. इसमें मीता वशिष्ठ, दीपक डोबरियाल और सुशांत सिंह भी लीड भूमिकाओं में हैं. फिल्म की शूटिंग पंजाब में हुई हैं.
Also Read: सलमान को पसंद है ये खाना, शाहरुख सिर्फ तंदूरी चिकन के हैं शौकीन, जानें स्टार्स के फेवरेट फूड, PHOTOSजान्हवी ने टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक लंबा नोट लिखा, “मैं विश्वास नहीं कर सकती कि यह एक फिल्म रैप है. इस शूटिंग के दौरान और इसके कारण बहुत सी चीजें हुई हैं. लेकिन इन सबके बीच मैं सेट पर आने और इन सभी चेहरों को देखने और उन्हें परेशान करने, उनके साथ हंसने के लिए बहुत उत्साहित हुआ करता था जो हम सभी के लिए रोमांचक था. मुझे आप सभी की कमी खलेगी – यह एक बहुत बड़ी ख़ामोशी है. और हर चीज के लिए धन्यवाद, ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










