Janhit Mein Jaari BO Collection Day 3: नुसरत भरुचा की फिल्म में भारी गिरावट, वीकेंड में हुई इतनी कमाई

CT100119-NUSHRAT- Interview with Bollywood actress Nushrat Bharucha On Thursday 10th January at The Oberoi Hotel,Dubai_Photos by Mohammad Mustafa khan
नुसरत भरुचा की फिल्म जनहित में जारी बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्त पड़ गई है. फिल्म लोगों पर अपना जादू चलाने में असफल रही. वीकेंड में भी फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है.
Janhit Mein Jaari Box Office Collection day 3: नुसरत भरुचा स्टारर जनहित में जारी 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. राज शांडिल्य की ओर से लिखित और जय बसंतू सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म एक सामाजिक संदेश देती है. फिल्म में एक महिला को कंडोम बेचते दिखाया गया है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है.
‘जनहित में जारी’ ने ओपनिंग डे पर 43 लाख रुपये का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 70 लाख रुपये की कमाई की. हालांकि शनिवार को फिल्म ने 60 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया. हालांकि वीकेंड पर ये फिल्म सुस्त पड़ गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस 0.95 Cr की कमाई की है. जिसके बाद अब तक ये फिल्म कुल 2.20 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं.
राज शांडिल्य ने ‘जनहित में जारी’ की कहानी लिखी है और इसे जय बसंतू सिंह के निर्देशन में बनाई गई है. फिल्म की कहानी एक लड़की की कहानी है जो कंडोम बेचने वाली कम्पनी में सेल्स गर्ल के तौर पर काम करने लगती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है कि जब उसको अपनी शादी और इस जॉब में से किसी एक को चुनने की नौबत आ जाती है.
Also Read: Janhit Mein Jaari BO Collection Day 2: नुसरत भरुचा की फिल्म नहीं कर पाई इंप्रेस, सिर्फ इतनी हुई कमाई
फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ ने रविवार को 14 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने जनहित में जारी के मुकाबले अच्छी कमाई की है. पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन इस हिसाब से 37.54 करोड़ रुपये हो पाया है. वहीं कन्नड़ फिल्म ‘777 चार्ली’ ने 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




