JAC Jharkhand board Exam 2024: आज से भरे सकेंगे झारखंड बोर्ड 12वीं एग्जाम फॉर्म, जानें आवेदन करने का तरीका

जेएसी कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य वार्षिक इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म प्रक्रिया की घोषणा कर दी है. आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 12 दिसंबर तक जारी रहेगी.
JAC Jharkhand Board Exam 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) रांची ने शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए जेएसी कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य वार्षिक इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म प्रक्रिया की घोषणा कर दी है. आज यानी 28 नवंबर से छात्र झारखंड जेएसी कक्षा 12वीं फॉर्म 2024 भर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर तक जारी रहेगी. लेट फीस के साथ फॉर्म 20 दिसंबर तक भरा जा सकेगा.
-
आधार कार्ड
-
जाति प्रमाण पत्र
-
आवासीय प्रमाण पत्र-पत्र
-
आय प्रमाण पत्र
-
बैंक खाते का पासबुक
-
नामांकन/प्रवेश पर्ची
-
मोबाइल नंबर
-
ईमेल आईडी
-
सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
-
कक्षा 12वीं परीक्षा फॉर्म 2024 पर क्लिक करें.
-
अब, आपको JAC के दूसरे पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा.
-
उम्मीदवारों को ऑनलाइन जेएसी 12वीं परीक्षा फॉर्म फिल-अप 2024 डाउनलोड करना होगा और स्कूल प्राधिकरण के मार्गदर्शन में इसे भरना होगा.
-
परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी में उल्लिखित सभी विवरण भरें.
-
विवरण दर्ज करने के लिए वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करें.
-
अब, एक पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, और स्कूल को आगे बढ़ने के लिए ओटीपी दर्ज करना होगा.
-
Add New Student लिंक पर क्लिक करके प्रत्येक छात्र का विवरण दर्ज करें.
-
अंत में ऑनलाइन भुगतान विधि के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया समाप्त करें.
Also Read: Delhi Judicial Service Exam 2023 की रेजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
झारखंड बोर्ड की ओर से एग्जाम डेट्स का एलान पहले ही कर दिया गया है. बता दें कि इस बार 2024 में बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 6 फरवरी 2024 से की जाएगी. और 26 फरवरी को आखिरी पेपर का परीक्षा लिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए आप जैक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
Also Read: JAC Jharkhand Board Exam 2024: इस दिन से भरे जाएंगे झारखंड बोर्ड 12वीं एग्जाम फॉर्म, ऐसे करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan kumari
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




