सरकार ने 36 हजार लिंक्स कर दिये ब्लॉक, इस वेबसाइट से हटायी गई सबसे ज्यादा सामग्री

Updated:
विज्ञापन
social media

social media

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की कोई कार्रवाई की गई है. इससे पहले यूट्यूब पर ऐसी ही कार्रवाई की गई थी. इसी साल सरकार ने बताया था कि अब तक लगभग पांच हजार यू/ट्यूब लिंक्स रिमूव किये गए हैं.

विज्ञापन

Government Remove 36000 Links X and Other Social Media : भारत सरकार ने सोशल मीडिया पर मौजूद हजारों पोस्ट को ब्लॉक करा दिया है. इसमें अलग-अलग प्लैटफॉर्म के पोस्ट शामिल हैं. सबसे ज्यादा पोस्ट सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पूर्व नाम Twitter) से संबंधित हैं. इन पोस्ट को हटाने का आदेश सरकार की ओर से दिया गया है. सोशल मीडिया को लेकर सरकार समय-समय पर कड़े कदम उठाती है. ऐसे समय में जब साइबर क्राइम एक बड़ा मुद्दा बन गया है, यह और भी जरूरी हो गया है. इसी प्रक्रिया के तहत भारत सरकार ने हाल ही में बड़ा कदम उठाते हुए 36 हजार से ज्यादा लिंक्स को एक झटके में ब्लॉक कर दिया है. दरअसल, यह कार्रवाई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई है. ऐसी पोस्ट की पहले पहचान की गई और इसके बाद कठोर कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया गया.

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की तरफ सोशल मीडिया कंपनियों को 36,838 यूआरएल को हटाने का आदेश दिया गया है. ये पोस्ट पिछले पांच साल के दौरान किये गए हैं. अब इस पर कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया गया है. आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने हाल ही में संसद में इस मामले पर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा लिंक्स एक्स (पूर्व में ट्विटर) से संबंधित हैं.

Also Read: Facebook, Instagram डेटा लेने में सबसे आगे, आपकी काफी पर्सनल इंफॉर्मेशन इनके पास

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की कोई कार्रवाई की गई है. इससे पहले यूट्यूब पर ऐसी ही कार्रवाई की गई थी. इसी साल सरकार ने बताया था कि अब तक लगभग पांच हजार यूट्यूब लिंक्स रिमूव किये गए हैं. सरकार की इस कार्रवाई के बाद खबरों का सिलसिला शुरू हो गया था. इस कार्रवाई में वीडियो और चैनल्स तक पर गाज गिरी है. ऐसे में सोशल मीडिया पोस्ट पर अब कार्रवाई की गई.

गूगल ने एक सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट को बताया था कि उन्होंने एक केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करनेवाली वेबसाइट्स पर कार्रवाई की थी. गूगल ने ऐसी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया था. टेक दिग्गज ने बताया था कि उन्होंने ऐसी वेबसाइट्स के लिंक्स भी मांगे थे. अगर वह ऐसे लिंक्स देती है, तो वह ऐसे कंटेंट तुरंत बंद कर देंगे. इस तरह देखें, तो सरकार के पास पूरा अधिकार है कि वह आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करनेवाली वेबसाइट्स के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है.

Also Read: सोशल मीडिया में दुष्प्रचार के लिए किन तिकड़मों का होता है इस्तेमाल? जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola