ePaper

IRCTC News: भारत गौरव ट्रेन कराएगी दक्षिण की सैर, लखनऊ सहित इन स्टेशनों पर है ठहराव, जानें पूरी डिटेल

Updated at : 22 Nov 2023 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC News: भारत गौरव ट्रेन कराएगी दक्षिण की सैर, लखनऊ सहित इन स्टेशनों पर है ठहराव, जानें पूरी डिटेल

Bharat Gaurav Train: भारत गौरव पर्यटन ट्रेन आपको अगले महीने दक्षिण भारत यात्रा कराने को तैयार है. जी हां, 18 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आप साउथ इंडिया की सैर कर सकते हैं. यहां आपको 11 दिन और 10 रात घूमाया जाएगा. आईआरसीटीसी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
undefined

Bharat Gaurav Train: भारत गौरव पर्यटन ट्रेन आपको अगले महीने दक्षिण भारत यात्रा कराने को तैयार है. जी हां, 18 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आप साउथ इंडिया की सैर कर सकते हैं. यहां आपको 11 दिन और 10 रात घूमाया जाएगा. आईआरसीटीसी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है.

undefined

इन स्टेशनों पर ट्रेन की ठहराव

योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली भारत गौरव पर्यटन ट्रेन हरिद्वार से लेकर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर और सतना में रुकेगी.

undefined

अगर आपके पास बजट नहीं है तो आप आईआरसीटीसी मासिक किस्त पर भी यात्रा कर सकते हैं. IRCTC के पोर्टल पर जाकर सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों की ओर से 1,018 रुपये की मासिक किस्त जमा करते हुए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

Also Read: Darjeeling Famous Places: टाइगर हिल से लेकर हैप्पी विला तक, जरूर घूमने जाएं दार्जिलिंग की इन जगहों पर
undefined

IRCTC की वेबसाइट

आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं. बता दें कि इस टूर पैकेज में आपको मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम) और कन्याकुमारी घूमाया जाएगा.

undefined

ये है यात्रा पैकेज

  • स्लीपर श्रेणी : अगर आप स्लीपर बोगी से यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 21,000 रुपये और पांच से 11 वर्ष तक प्रति बच्चे के लिए 19,800 रुपये देने होंगे.

  • एसी तृतीय श्रेणी : प्रति व्यक्ति 35,400 रुपये और पांच से 11 वर्ष तक प्रति बच्चे के लिए 33,950 रुपये देने होंगे.

  • एससी द्वितीय श्रेणी : प्रति व्यक्ति 47,000 रुपये और पांच से 11 वर्ष तक प्रति बच्चे के लिए 45,260 रुपये देने होंगे. बता दें कि इस टूर पैकेज में आपको होटल में ठहरने के साथ-साथ भोजन की भी सुविधा मिलेगी.

Also Read: Nepal Tour: फरवरी 2024 में फ्रेंड्स के साथ बना रहे हैं नेपाल घूमने का प्लान, तो IRCTC के इस पैकेज को करें बुक
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola