IRCTC Bharat Gaurav Train: केवल 917 रुपये में करें सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन, प्रयागराज जक्शन से मिलेगी ट्रेन

Published by : Shweta Pandey Updated At : 13 Oct 2023 12:09 PM

विज्ञापन

IRCTC : हर रोज इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) पर्यटकों के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च करता है. अब आईआरसीटीसी आपको सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा अगले महीने नवंबर में करवाएगा. चलिए जानते हैं इस शानदार टूर पैकेज के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

IRCTC : हर रोज इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) पर्यटकों के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च करता है. अब आईआरसीटीसी आपको सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा अगले महीने नवंबर में करवाएगा.

undefined

दरअसल आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन पर्यटकों को 7 ज्योतिर्लिंग की यात्रा के साथ ही द्वारकाधीश मंदिर का भी दर्शन करवाने जा रहा है.

Also Read: PHOTOS: पाकिस्तान में भी है राम मंदिर, शिव मंदिर और माता का मंदिर, इन तस्वीरों में देखिए आज कैसे हैं हालात
undefined

सात ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज

गौरतलब है कि भारत गौरव ट्रेन प्रयागराज संगम जक्शन से मिल जाएगी. आप चाहे तो इस ट्रेन में 919 रुपये की ईएमआई देकर भी सफर कर सकते हैं.

undefined

ये हैं सात ज्योतिर्लिंग

बताते चलें आईआरसीटीसी की भारत गौरव यात्रा ट्रेन आपको ओंकारेश्वर धाम से लेकर महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारका, नागेश्वर, त्र्यम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाएगा. प्रयागराज संगम के अलावा आप प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ से भी भारत गौरव यात्रा ट्रेन में बैठ सकते हैं.

Also Read: PHOTOS: 72 साल बाद पकिस्तान में खुला हिंदू मंदिर, नजारा देख पाकिस्तानी रह गए हैरान, आप भी देखें तस्वीरें
undefined

कब से है शुरू

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 17 नवंबर से शुरू है 26 नवंबर तक ही रहेगी. इसमें टूर पैकेज में आपको नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का भोजन दिया जाएगा. एसी/नान होटल की सुविधा दी जाएगी. एसी/नान एसी बसों द्वारा आपको घूमाया जाएगा.

Also Read: Uttarakhand: जागेश्वर धाम भगवान शिव का मंदिर क्यों है खास, यहां जानिए
undefined

किराया

अगर आप स्लीपर में बुकिंग कराएंगे तो प्रति व्यक्ति किराया 18950 रुपये किराया है. एसी थ्री का 31800 रुपये, एसी टू का 42200 रुपये किराया है. बता दें इस यात्रा में आपको नौ रात एवं दस दिन घूमाया जाएगा.

undefined

कैसे करें बुकिंग

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का अगर आप लाभ उठाना चाहते हैं तो बुकिंग प्रयागराज जंक्शन स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय और बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन करा सकते हैं.

Also Read: PHOTOS: ये हैं भारत का ‘मिनी इजरायल’, जहां घूमने के लिए सबसे अधिक आते हैं यहूदी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola