ePaper

Indian Railways News: IRCTC ने लाया इंटरनेशनल टूर पैकेज, इतने रुपये में करें भूटान की यात्रा, जानें डिटेल्स

Updated at : 06 Oct 2023 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News: IRCTC ने लाया इंटरनेशनल टूर पैकेज, इतने रुपये में करें भूटान की यात्रा, जानें डिटेल्स

Bhutan Tour: आप अगर विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आपको रहना-खाना और आने-जाने के लिए टिकट की सुविधा दी गई है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Bhutan Tour: आप अगर विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिएभ शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आपको रहना-खाना और आने-जाने के लिए टिकट की सुविधा दी गई है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

undefined

भूटान टूर पैकेज

अगर आप इंटरनेशनल टूर का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC द्वारा लॉन्च किए गए इस टूर पैकेज का आप लाभ ऊठा सकते हैं.

undefined

ये मिलेगी सुविधा

आपको अगरतला रेलवे स्टेशन से कंचनजंगा एक्सप्रेस से 3 एसी में सफर करके Coochbehar Railway station पहुंचना होगा. इसके बाद यहां से आपको भूटान सफर शुरू हो जाएगी.

Also Read: Goa Fashion Tips: जा रहे हैं गोवा घूमने तो ड्रेसिंग सेंस से न करें कंप्रोमाइज
undefined

इन जगहों पर घूमाया जाएगा

आईआरसीटीसी के इस टूप पैकेज में आपको भूटान की फेमस जगहें जैसे Thimphu, Punakha और Paro घूमाया जाएगा. खास बात यह है कि इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा दी जाएगी.

undefined

कितने दिन का है यह टूर

बता दें इस टूर पैकेज में आपको कुल 8 दिन और 7 रात भूटान घूमाया जाएगा. इस पैकेज में आपको कई ऐतिहासिक जगहों को देखने का मौका मिलेगा. अगर आप यहां अकेल जा रहे हैं तो आपको 71,369 रुपये देने होंगे. दो लोगों को 51,839 रुपये देने होंगे और तीन लोगों को 50,274 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से देने होगा.

undefined

भूटान में घूमने लायक जगहें

अगर आप भूटान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर सैर करने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगहें हैं. उन्हीं जगहों में से एक है थिम्पू. थिम्पू भूटान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है. थिम्पू अपने शानदार दृश्यों और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है.

undefined

ट्रॉन्गसा भूटान का एक पहाड़ी शहर है. यह देश का एक खूबसूरत शहर है. अगर आप भूटान घूमने आ रहे हैं तो ट्रॉन्गसा घूमने जा सकते हैं. यह जगह सैर करने के लिए बहुत ही बेस्ट है.

undefined

त्रासीगंग

वैसे भूटान में हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं. यहां पर बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. उन्हीं जगहों में एक त्रासीगंग है. यह भूटान का एक जिला है. जो पहाड़ों की बीच बसा हुआ है.

Also Read: IRCTC लेकर आया है बेस्ट टूर पैकेज, 6 रात और 7 दिन करें सिंगापुर और मलेशिया में चिल्ल, नवंबर में होगा शुरू
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola