ePaper

IPL 2020: खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ्रेंड यूएई में साथ रहेंगी या नहीं? आज कल में पता चलेगा

Updated at : 28 Jul 2020 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020: खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ्रेंड यूएई में साथ रहेंगी या नहीं? आज कल में पता चलेगा

Indian premier league,IPL 2020 UAE: कोरोना महामारी संकट के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का आयोजन भारत की जगह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना तय माना जा रहा है. टी-20 विश्व कप स्थगित होने के बाद यह साफ हो गया है कि कि आईपीएल का आयोजन सितंबर-नवंबर के बीच होगा. अब जब कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप अब भी जारी है तो कैसे इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन हो सकेगा जिसमें दुनिया भर से खिलाड़ी आते हैं.

विज्ञापन

Indian premier league,IPL 2020 UAE: कोरोना महामारी संकट के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का आयोजन भारत की जगह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना तय माना जा रहा है. टी-20 विश्व कप स्थगित होने के बाद यह साफ हो गया है कि कि आईपीएल का आयोजन सितंबर-नवंबर के बीच होगा. अब जब कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप अब भी जारी है तो कैसे इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन हो सकेगा जिसमें दुनिया भर से खिलाड़ी आते हैं. कई सारे सवाल हैं, इसमें से सबसे प्रमुख ये कि क्या इस बार खिलाड़ी अपने साथ अपनी पत्नी, गर्लफ्रेंड या परिवार को साथ ले जा सकते हैं?

इसके साथ ही ऐसे कई सवाल हैं जो अबी तक अनसुलझे हैं. बीसीसीआई यूएई में होने वाले आईपीएल को लेकर आठों फ्रेंचाइजी को विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) देगा, लेकिन सभी संबंधित पक्ष कुछ सवालों के आने वाले दिनों में जवाब चाहते है. समझा जाता है कि सभी फ्रेंचाइजी अपनी अपनी विशेषों की टीमें अमीरात भेजना शुरू करेंगी ताकि सुविधाओं का जायजा ले सकें और यह पता चल सके कि किस तरह का जैविक सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) बनाया जा सकता है.

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि सामान्य हालात में पत्नियां या गर्लफ्रेंड खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट के दौरान भी रह सकती थीं, लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हैं. यदि परिवार साथ रहता भी है, तो उन्हें भी गाइडलाइंस का पालन करना होगा और होटल के कमरे में ही बंद रहना होगा. हालांकि, कुछ खिलाड़ियों के छोटे बच्चे हैं, जिन्हें दो महीने कमरे में नहीं रखा जा सकता. इसके अलावा टीमों को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर स्थानीय परिवहन की व्यवस्था भी करनी होगी.

आम तौर पर ड्राइवर दिन भर के काम के बाद घर लौट जाते हैं लेकिन इन हालात में उन्हें दो महीने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रुकना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति और हालातों में रहते हुए दो महीने तक खेलते रहना भी आसान नहीं होगा और परिवार से पूरी तरह से दूर रहना भी चुनौतीपूर्ण होगा, ऐसे में देखना ये होगा कि खिलाड़ी व फ्रेंचाइजी क्या इसके लिए तैयार हो पाते हैं.

क्या है बायो बबल सुरक्षा

‘बायो बबल’ या जैविक सुरक्षित वातावरण एक ऐसा माहौल या स्थिति को तैयार करना है जहां खिलाड़ियों व टूर्नामेंट से जुड़े लोगों का बाहरी कनेक्शन पूरी तरह टूट जाए. वहां सब कुछ स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल (एसओपी) के नियमों के तहत होगा. सभी खिलाड़ियों को इसके नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा. वो टूर्नामेंट के समय तक बाहरी दुनिया से शारीरिक तौर पर पूरी तरह से कट जाएंगे. उन्हें उस जैविक सुरक्षित माहौल से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी. ये एक बुलबुले जैसा होगा जहां टूर्नामेंट खत्म होने तक खिलाड़ियों को काफी संयमित ढंग से रहना होगा.

भारत सरकार की अनुमति मिलने का इंतजार 

इस बार आईपीएल यूएई में 19 सितंबर से शुरू होगा. लीग का फाइनल 8 नवंबर को खेला जाएगा. 51 दिन में 8 टीमों के बीच 60 मैच खेले जाएंगे. सभी मुकाबले यूएई के तीन स्टेडियम दुबई, अबु धाबी और शारजाह में होंगे। अभी बीसीसीआई को सिर्फ भारत सरकार की अनुमति मिलने का इंतजार है.

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola