ePaper

भारतीय नागरिक अब इन 62 देशों में कर सकेंगे बिना वीजा के यात्रा, जानें वर्ल्ड रैंकिंग में भारत का नंबर

Updated at : 12 Jan 2024 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय नागरिक अब इन 62 देशों में कर सकेंगे बिना वीजा के यात्रा, जानें वर्ल्ड रैंकिंग में भारत का नंबर

Visa Free Entry: अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसका लाभ उठा सकते हैं. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की नई रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में भारत 80वें स्थान पर पहुंच गया है और अब भारतीय 62 देशों में बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं. आइए जानते हैं उन देशों का नाम.

विज्ञापन
undefined

Visa Free Entry: विश्वभर में भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी है. अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसका लाभ उठा सकते हैं. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की नई रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में भारत 80वें स्थान पर पहुंच गया है और अब भारतीय नागरिक दुनिया के 62 देशों में बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं जी हां आपने सही सुना.

undefined

अगर आपके पास वीजा नहीं है तो अब परेशान होने की जरूरत भी नहीं है. क्योंकि कुछ ऐसे देश है जो भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री दे रहे हैं. आइए जानते हैं विस्तार से.

undefined
2024 में भारत के लिए कितने देशों का वीजा फ्री है?

भारतीय नागरिकों को अंगोला, बारबाडोस, भूटान, बोलिविया, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, बुरुंडी, कम्बोडिया, केप वर्डे आइलैंड, कोमोरो आइलैंड, कुक आइलैंड, जिबूती, डोमिनिका, अल सल्वाडोर, इथियोपिया, फिजी, गैबन, ग्रेनाडा, गुएना बिसाउ.

Also Read: IRCTC Odisha Tour: फरवरी में फियांसे के साथ बनाएं ओडिशा घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी लाया है किफायती टूर पैकेज
undefined

हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाखस्तान, केन्या, किरिबाती, लाओस, मकाओ, मैडागास्कर, मलयेशिया, मालदीव, मार्शल आइलैंड, मॉरिटैनिया, मॉरीशस, माइक्रोशिया, मॉन्टसेराट, मोजाम्बिक, म्यांमार, नेपाल, निउए, ओमान, पालाउ आइलैंड, कतर, रवांडा, सामोआ, सेनेगल, सेशेल्स, सिएरा लियोन.

undefined

सोमालिया, श्रीलंका, सैंट किट्स ऐंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसे, तंजानिया, थाइलैंड, तिमोर, टोगो, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, ट्यूनीशिया, तुवालु, वनुआतु, जिम्बाब्वे और ग्रेनाडा देशों में बिना वीजा घूमने की अनुमति मिली है. अगर आपके पास वीजा नहीं है और विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए देशों में जा सकते हैं. यहां भारतीयों को वीजा की जरूर नहीं पड़ेगी.

Also Read: नेपाल और भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो आधार नहीं इन आईडी का करें इस्तेमाल, वरना लौटा दिए जाएंगे
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola