ePaper

Tokyo Olympics में भारत ने जीता तीसरा मेडल, लवलीना ने ब्रॉन्ज पर जड़ा पंच

Updated at : 04 Aug 2021 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
Tokyo Olympics में भारत ने जीता तीसरा मेडल, लवलीना ने ब्रॉन्ज पर जड़ा पंच

टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में भारत ने तीसरा मेडल जीत लिया है. लवलीना बोर्गोहेन (Lovlina Borgohain) बॉक्सिंग में कांस्य (Bronze )पदक अपने नाम किया. सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें वर्ल्ड चैंपियन तुर्की की मुक्केबाज बुसानाज ने हराया.

विज्ञापन
  • टोक्यो में भारत ने जीता तीसरी मेडल

  • लवलीना ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की तीसरी मुक्केबाज बन गयी हैं.

  • अपना पहला ओलिंपिक खेलते हुए ही लवलीना ने मेडल पर पंच जड़ दिया.

Tokyo Olympics 2020, Boxer Lovlina Borgohain : भारत की महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया है. लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को तीसरा पदक दिलाया है. महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में लवलीना को तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से हार का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल में हार के साथ ही भारतीय मुक्केबाज को कांस्य पकद से संतोष करना पड़ा. बता दें कि विजेंदर सिंह (2008) और एम सी मैरीकॉम (2012) के बाद लवलीना ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की तीसरी मुक्केबाज बन गयी हैं.

बता दें कि लवलीना बोरगोहेन ने पिछले 9 वर्षों में भारत का मुक्केबाजी में पहला पदक दिलाया है. लवलीना के लिए कमाल की बात ये रही कि उन्होंने अपना पहला ओलिंपिक खेलते हुए ही मेडल पर पंच जड़ दिया. इससे पहले एम सी मैरीकॉम (2012) लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था. वहीं भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था.

Also Read: भारतीय पहलवान के सामने चित हुआ चीन का रेसलर, आखिरी सेकेंड में दीपक ने लगाया गजब का दांव, देखें वीडियो

बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में तुर्की की मुक्केबाज शुरुआत से ही लवलीना हावी दिखी. लवलीना ने अपना गार्ड खुला रखा, जिसका पूरा फायदा वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर ने सेमीफाइनल मुकाबले में उठाया. लवलीना ने शुरुआती दोनों सेट 0-5, 0-5 के अंतर से हारी. अपने वेट कैटेगरी में टॉप सीड रहीं बुसानाज ने तीनों ही राउंड जजों की सर्वसम्मति से जीतीं. बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अब तक तीन पदक जीत चुका है. भारत को पहला पदक वेटलिफ्टिंग में मीरा बाई चानू ने रजत पदक के रूप में दिलाया वहीं दूसरा मेडल बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता.

Posted by : Rajat Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola