एएफसी अंडर-20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, झारखंड की 7 फुटबॉलर शामिल

Updated:
विज्ञापन

AFC Under-20 Women’s Football Championship: वियतनाम में 4 से 12 मार्च तक होनेवाली एएफसी अंडर-20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. इस 23 सदस्यीय टीम में झारखंड की सात फुटबॉलरों को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Sports News: हनोई (वियतनाम) में 4 से 12 मार्च तक होनेवाली एएफसी अंडर-20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. गुरुवार को घोषित 23 सदस्यीय टीम में झारखंड की सात फुटबॉलरों को शामिल किया गया है. इन फुटबॉलरों में अंजलि (गोलकीपर), अष्टम उरांव (डिफेंडर), पूर्णिमा कुमारी (डिफेंडर), नीतू लिंडा (मिडफील्डर), सुनीता मुंडा (फॉरवर्ड), सुमति कुमारी (फॉरवर्ड) और अनीता (फॉरवर्ड) का चयन किया गया है. इन सभी फुटबॉलरों के चयन पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उप निदेशक (साझा) देव शंकर दास, झारखंड फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक व खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

7 मार्च को होगा क्वालिफायर राउंड

आपको बता दें कि एशियन कप उज्बेकिस्तान 2024 क्वालिफायर राउंड 1, 7 मार्च 2023 से वियतनाम में खेला जाएगा. भारत के अलावा, मेजबान वियतनाम, सिंगापुर और इंडोनेशियाग्रुप की अन्य तीन टीमें हैं. क्वालीफायर को आठ ग्रुप में बांटा गया है. आठ समूह विजेता राउंड 2 में आगे बढ़ेंगे, जहां चार सर्वश्रेष्ठ पक्ष फाइनल में एक स्थान अर्जित करेंगे, जहां वे एएफसी अंडर-19 महिला चैम्पियनशिप थाईलैंड 2019 चैंपियन जापान, डीपीआर कोरिया और कोरिया गणराज्य और मेजबान उज्बेकिस्तान के साथ खेलेंगे.

भारतीय टीम स्क्वॉड

गोलकीपर: मोनालिसा, अंशिका और अंजलि

डिफेंडर : अष्टम उरांव, शिल्की देवी, लिंडा चानू, शुभांगी सिंह, पूर्णिमा कुमारी, वर्षिका और सहेना टीएच

मिडफील्डर: मार्टिना थोकचोम, काजोल डिसूजा, बबीना देवी, नीतू लिंडा, तानिया कांटी, शैलजा

फॉरवर्ड: लिंडा कॉम, अपर्णा नार्जरी, सुनीता मुंडा, सुमति कुमारी, नेहा, मौसमी मुर्मू और अनीता कुमारी

Also Read: MS Dhoni, सचिन, आलिया के नाम पर बैंक को लगाया 50 लाख का चूना, दिल्ली पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola