ePaper

Akhil Giri : मंत्री अखिल गिरि और उनके बेटे काे इनकम टैक्स का नोटिस,13 नवंबर को पेश होने का आदेश

Updated at : 07 Nov 2023 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
Akhil Giri :  मंत्री अखिल गिरि और उनके बेटे काे इनकम टैक्स का नोटिस,13 नवंबर को पेश होने का आदेश

मंत्री पुत्र सुप्रकाश गिरि को डर है कि कुछ बीजेपी नेताओं के बयान के बाद भेजे गए आयकर विभाग के नोटिस से जांच प्रभावित हो सकती है. इसलिए हम पारदर्शी और निष्पक्ष जांच चाहते हैं. संपर्क करने पर भी जेल मंत्री अखिल गिरि ने जवाब देने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन

आयकर विभाग ने मंत्री अखिल गिरि और उनके बेटे सुप्रकाश गिरि को नोटिस भेजा है. उन्हें 13 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया गया है. सुप्रकाश तृणमूल संचालित कांथी नगर पालिका के उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने बताया कि सूचना मेल के माध्यम से प्राप्त हुआ है. जिसमें कहा गया है कि किसी प्रतिनिधि को भेजकर दस्तावेज जमा करने का निर्दश दिया गया है. मंत्री पुत्र सुप्रकाश गिरि को डर है कि कुछ बीजेपी नेताओं के बयान के बाद भेजे गए आयकर विभाग के नोटिस से जांच प्रभावित हो सकती है. इसलिए हम पारदर्शी और निष्पक्ष जांच चाहते हैं. संपर्क करने पर भी जेल मंत्री अखिल गिरि ने जवाब देने से इनकार कर दिया.


विपक्ष भ्रष्टाचार को लेकर तृणमूल पर हमला करता रहा है

विपक्ष भ्रष्टाचार, काले धन को सफेद करने और बेनामी संपत्तियों के आरोपों को लेकर तृणमूल पर हमला करता रहा है. ऐसे में कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जवाबी हमले की राह पर चल पड़ीं है. ममता बनर्जी ने बिना नाम लिए शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोला है. उन्होंने कभी बेनामी घर, कभी पेट्रोल पंप, कभी ट्रॉलर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कुछ के पास 60, 70, 80 ट्रॉलर हैं. कितने बेनामी घर हैं, कितने पेट्रोल पंप हैं, कितने करोड़ रुपये हैं, बड़ी-बड़ी बातें कैसे करते हैं ? हम भी पेपर आउट कर रहे हैं, इतने दिनों से नहीं किया है.

Also Read: झारखंड: हथिनी को क्यों श्रद्धांजलि दे रहीं डीएफओ ममता प्रियदर्शनी? 24 घंटे में दो मादा हाथियों की हो गयी मौत
शुभेंदु अधिकारी ने किया पलटवार

क्या हम यह देखने गये हैं कि पहले हल्दिया विकास प्राधिकरण के प्रभारी कौन थे, जब वे मंत्री थे, कौन सी जमीन कितने में बिकी ? मैंने अच्छा काम करने के लिए दीघा विकास प्राधिकरण बनाया, कितनी जमीन दी ? 600 होटल बनाए गए हैं. क्या हमने कभी जाना है ? इसके जवाब में शुभेंदु अधिकारी ने कहा आपके परिवार में आपके भतीजे के पास इनकम टैक्स में दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है. आपके मुख्यमंत्री बनने से पहले कितने पेट्रोल पंप वैध हैं ? आयकर जांच करें. गौरतलब है कि अखिल गिरि के विवादित बयान दिये जाने के बाद आज आयकर का नोटिस मिल गया है.

Also Read: West Bengal :देव दीपावली पर 10 हजार दीपों से जगमग होगा बाजे कदमतल्ला घाट, ममता बनर्जी को भी किया गया आमंत्रित

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola